DharamIndia

शुक्रवार को रखा जाएगा दशा माता का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

शुक्रवार को रखा जाएगा दशा माता का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

शुक्रवार को रखा जाएगा दशा माता का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

13 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि 13 मार्च को पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। शुक्रवार सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा, उसके बाद वरियान योग लग जायेगा। साथ ही 13 मार्च को देर रात 3 बजकर 3 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही दशा माता व्रत भी रखा जाता है। दशा माता व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक होगा। शुक्रवार 13 मार्च का राहुकाल का समय क्या है विस्तार से जानिए।
13 मार्च का पंचांग 

चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि – 13 मार्च 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक
व्यतिपात योग- 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक, इसके बाद वरियान योग लग जाएगा।
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र- 13 मार्च को देर रात 3 बजकर 3 मिनट तक
13 मार्च 2026 विशेष – दशा माता व्रत रखा जाएगा
13 मार्च के शुभ मुहूर्त 

ब्रह्म मुहूर्त: 05:12 AM से 06:00 AM तक
प्रातः सन्ध्या : 05:36 AM से 06:49 AM तक
गोधूलि मुहूर्त: 06:45 PM से 07:09 PM तक
सायाह्न सन्ध्या: 06:48 PM से 08:00 PM तक

राहुकाल का समय
मुंबई- दोपहर पहले 11:18 से दोपहर 12:48 तक
चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:03 से दोपहर 12:33 तक
लखनऊ- सुबह 10:47 से दोपहर 12:16 तक
भोपाल- दोपहर पहले 11:00 से दोपहर 12:30 तक
कोलकाता- सुबह 10:17 से दोपहर पहले 11:46 तक
अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:19 से दोपहर 12:49 तक
चेन्नई- सुबह 10:48 से दोपहर 12:18 तक
सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय-सुबह 6:49 am
सूर्यास्त- सुबह 6:48 pm
दशा माता व्रत का महत्व
शा माता व्रत चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तारीख को रखा जाता है। यह पूजा मुख्य रूप से राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से घर की दशा सुधरती है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस दिन महिलाएं अपने गले में 10 गांठों वाला धागा धारण करती हैं। कहते हैं ऐसा करने से जीवन में आ रहे रोग-कष्ट दूर हो जाते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply