IndiaUttar Pradesh

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बरेली के डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य को किया तलब

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बरेली के डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य को किया तलब

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बरेली के डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य को किया तलब

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बरेली जिले के डीएम अविनाश सिंह और जिले के एसएसपी अनुराग आर्य को तलब किया है। जानकारी के मुताबिक, हाई कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को अवमानना के मामले में व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। आइए जानते हैं कि क्या ये पूरा मामला जिसमें कोर्ट को ये कदम उठाना पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, डीएम और एसएसपी पर घर में सामूहिक नमाज पढ़ने से रोकने का आरोप है। बरेली के मोहम्मद गंज गांव में 16 जनवरी 2026 को हसीन खान के घर में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग नमाज पढ़ रहे थे। हिंदू परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने इस पर रोक लगा दी थी। इस मामले में याची तारिक खान की ओर से याचिका दाखिल की गई है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस याचिका को अंतिम आदेश के लिए सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च दोपहर 2:00 बजे होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य को अवमानना के मामले में व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। कोर्ट ने कहा है कि हाजिर नहीं होने पर गैर जमानती वारंट के माध्यम से उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply