Abrar Ahmed hundred Auction Controversy: द हंड्रेड के ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स के पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने पर विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर फ्रैंचाइजी की मालकिन काव्या मारन और सनराइजर्स लीड्स को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. काव्या मारन के इस फैसले से भारतीय फैंस में काफी नाराजगी है. फैंस ने इस कदम को राष्ट्रीय भावना के खिलाफ बताते हुए सनराइजर्स के बॉयकॉट की मांग भी की है.
अबरार अहमद को 2.34 करोड़ रुपए में खरीदा
काव्या मारन की मौजूदगी में हुए ऑक्शन में Sunrisers Leeds ने अबरार अहमद को खरीदने के लिए जोरदार बोली लगाई. रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम ने अबरार अहमद को 1 लाख 90 हजार पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में अपने साथ जोड़ा है. ऑक्शन के दौरान उन्हें खरीदने के लिए Trent Rockets और सनराइजर्स लीड्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आखिरकार ज्यादा बोली लगाकर सनराइजर्स लीड्स ने इस पाकिस्तानी स्पिनर को अपनी टीम में शामिल कर लिया.
सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड
अबरार अहमद को टीम में शामिल करने के कुछ ही घंटों बाद सोशल प्लेटफॉर्म X पर Sunrisers Leeds का सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. हालांकि अकाउंट सस्पेंड होने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है. जब इस अकाउंट को खोलने की कोशिश की जा रही है, तो उस पर “suspended” का मैसेज दिखाई दे रहा है। इस मामले में अभी तक न तो एक्स की ओर से और न ही फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है.
SUNRISERS LEADS ACCOUNT SUSPENDED.
– The official X account of Sunrisers Leeds was suspended after facing heavy outrage from Indian fans for buying Abrar Ahmed in The Hundred auction.pic.twitter.com/7b7xw1wVnA
— Sam (@Cricsam01) March 13, 2026
सोशल मीडिया पर उठी बॉयकॉट की मांग
सनराइजर्स हैदराबाद ने जैसे ही अपनी इंग्लैंड वाली टीम Sunrisers Leeds में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को जोड़ा, इसके बाद सोशल मीडिया पर काव्या मारन और सनराइजर्स लीड्स की काफी आलोचना हो रही है. भारतीय क्रिकेट के कई फैंस ने SRH के बहिष्कार की मांग उठानी शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक IPL 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी. पहला मैच RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. वहीं इंग्लैंड में होने वाली The Hundred लीग का आगाज 21 जुलाई से होगा और इसका फाइनल मुकाबला 16 अगस्त को खेला जाएगा।
Stock Market Crash: आज फिर औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, Sensex 708 अंक टूटा, Nifty 23,500 के नीचे, जानें किन स्टॉक्स में फायदा और नुकसान ?
The post Hundred Auction: काव्या मारन के पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने पर बवाल, SRH के बॉयकॉट की उठी मांग, ऑफिशियल अकाउंट भी सस्पेंड appeared first on Jago India Jago.
SUNRISERS LEADS ACCOUNT SUSPENDED.
pic.twitter.com/7b7xw1wVnA


