HealthIndia

दही के साथ क्या मिलाएं, नमक या फिर चीनी? कौन सा ऑप्शन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद

दही के साथ क्या मिलाएं
Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्मियों के मौसम में अक्सर दही का सेवन करने की सलाह देते हैं। दही आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से दही को अपने डाइट प्लान में शामिल करना बेहद जरूरी है। जहां कुछ लोग दही के साथ नमक मिक्स करके खाते हैं, तो वहीं कुछ लोग दही के साथ चीनी मिलाकर खाना पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में से दही खाने का सही तरीका क्या है…

दही में नमक- अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको दही में चीनी की जगह नमक मिलाकर खाना चाहिए। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए दही में नमक मिलाकर खाना ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए दिन के समय दही खाने की सलाह दी जाती है और रात में दही से परहेज करने के लिए कहा जाता है। वहीं, अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो आपको दही में नमक मिक्स करके नहीं खाना चाहिए।

दही में चीनी- पेट की सेहत को सुधारने के लिए दही में चीनी मिलाकर खाने की सलाह दी जाती है। दही और चीनी मिलकर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें दही में चीनी मिलाकर खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी दही और चीनी का कॉम्बिनेशन ठीक नहीं है।

क्या चूज करना चाहिए- हमने आपको दही में नमक मिलाकर खाने और दही में चीनी मिलाकर खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बता दिया है। अब आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी एक ऑप्शन को चूज कर सकते हैं। हालांकि, दही में बिना कुछ मिलाए खाना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। चीनी या फिर नमक मिलाए बिना दही का सेवन कीजिए और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस कीजिए। दही में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply