जबलपुर : पनागर थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों के द्वारा 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर देने का मामला सामने आया है जहां अज्ञात आरोपियों के द्वारा लाठी डंडों से हमला कर बुजुर्ग की हत्या की गई, मार्ग जांच में पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है,

पुलिस से मिली मामले में जानकारी
पनागर थाना पुलिस ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि दिनंाक 3-3-26 को ककरहाई रपटा तालाब के पास ग्राम पड़री में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना पर मौके पर पहुॅची पुलिस को भूरी कोल उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर ने बताया कि उसके पिता हल्लू कोल, रामनाथ केवट, रघुवीर केवट एवं स्वराज केवट के यहां खेत ताकने के लिये लगभग 2 वर्ष से ककरहाई रपटा तालाब के पास बनी रघुवीर की टपरिया में रहते थे.
लगभग 15 दिन पहले पिता हल्लू कोल उसके पास आये थे, दिनांक 3-3-26 की सुबह लगभग 8 बजे गांव के अज्जू यादव ने फोन कर बताया कि हल्लू कोल ककरहाई रपटा के पास मृत अवस्था में पड़ा है उसके पिता की मृत्यु पत्थर से सिर टकराने से आई चोटों से हुयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया.

पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दौरान मर्ग जांच मृतक हल्लू कोल की बेटी भूरी बाई कोल, दामाद दस्सी कोल, भतीजे बिनोद कोल, संजय कोल एवं अन्य साक्षियों के कथन लेख किये गये, भूरी बाई कोल, बिनोद कोल, संजय कोल एवं दस्सी कोल ने अपने कथन में बताये कि हल्लू कोल, सनातन केवट, रामनाथ केवट, शिवराज केवट, रघुवीर केवट के खेत में बनी झोपड़ी में रहकर गेहू की तकाई का काम करते थे.
अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लाठी, डंडा जैसे किसी ठोस चीज से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी जिससे हल्लू कोल उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर की मृत्यु हो गयी है। मृतक हल्लू कोल की पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुयी जिसमें मृत्यु का कारण होमीसाईडल इन नेचर लेख किया गया.
अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज
मर्ग जांच पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध हत्या की धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया.
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पनागर बिपिन ताम्रकार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई.




