India

Balotra Factory Accident: कपड़ा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, स्लज टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस फैलने से 3 मजदूरों की मौत

Balotra Factory Accident: बालोतरा के रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में एक बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक निजी कपड़ा फैक्ट्री में शुक्रवार को स्लज टैंक की सफाई के दौरान 3 मजदूरों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों व स्थानीय लोगों की भीड़ नाहटा अस्पताल में जमा हो गई.

स्लज टैंक की सफाई के दौरान फैली जहरीली गैस

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में बने स्लज टैंक की सफाई का कार्य चल रहा था. सफाई के दौरान 3 मजदूर टैंक के अंदर उतरकर काम कर रहे थे. इसी दौरान टैंक के भीतर अचानक जहरीली गैस फैल गई, जिससे तीनों मजदूर बेहोश हो गए. मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें टैंक से बाहर निकाला और तुरंत नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया.

हादसे में मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान गुमनाराम (30), श्रवण (25) और विशंभर (54) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर एसडीएम अशोक विश्नोई, DSP समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी जुटाई. एसडीएम अशोक विश्नोई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फैक्ट्री संचालक की लापरवाही सामने आ रही है. मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरणों और सुरक्षा मानकों की पालना के खतरनाक केमिकल टैंक की सफाई करवाई जा रही थी. इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से यह हादसा हो गया.

The post appeared first on .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply