India

Bus Fire: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही बस में अचानक लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान, 8 पैसेंजर्स गंभीर घायल, 1 की मौत

Bus Fire: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में भीषण आग लग गई. हादसा बनासकांठा जिले के धानेरा में शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ. दुर्घटना में 9 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 16 यात्री सवार थे.

कुछ भी मिनटों में पूरी बस में फैली आग

आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही मिनटों में पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। बस में मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों ने बस के इमरजेंसी गेट से कूदकर अपनी जान बचाई. इस दौरान कई यात्री झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची.

AC यूनिट में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा कारण

सभी घायलों को तुरंत धानेरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी, जिसे बाद में पालनपुर रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस के एयर कंडीशनर (AC) यूनिट में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगी. जिसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया.

परिजनों से संपर्क करना हुआ मुश्किल

स्वागत ट्रेवल्स के संचालक निर्मल रैयानी ने बताया कि यह बस सेवा केवल दो दिन पहले ही शुरू की गई थी. आग इतनी भीषण थी कि यात्रियों के कपड़े, मोबाइल फोन, कीमती दस्तावेज और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए. सामान और मोबाइल जल जाने के कारण कई यात्रियों को अपने परिजनों से संपर्क करने में भी परेशानी हो रही है. घटना की जानकारी मिलते ही बस प्रबंधन ने अपनी टीम को मौके पर भेजकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया.

Hundred Auction: काव्या मारन के पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने पर बवाल, SRH के बॉयकॉट की उठी मांग, ऑफिशियल अकाउंट भी सस्पेंड

The post Bus Fire: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही बस में अचानक लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान, 8 पैसेंजर्स गंभीर घायल, 1 की मौत appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply