HealthIndia

मोटापे के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत, स्वामी रामदेव का फॉर्मूला, ओबेसिटी से दिलाएगा छुटकारा

ओबेसिटी
Image Source : FREEPIK

शरीर को फिट रखना सिर्फ पतला दिखने का मामला नहीं है, असल बात है कि आप कितनी आसानी से उठ-बैठ सकते हैं। जब उठने-बैठने में मेहनत ज्यादा लगने लगे, जब थोड़ी सी एक्टिविटी में सांस फूलने लगे, जब कमर घुटने और पेट बीच में आने लगें, तो समझ लीजिए शरीर बैलेंस से बाहर जा रहा है। शरीर का यही बिगड़ता संतुलन धीरे-धीरे एक बड़ी परेशानी का रास्ता बनाता है और वो है मोटापा। मोटापा अपने साथ कई बीमारियों को लाता है।

आज हर उम्र, हर प्रोफेशन के लोग और हर घर इस परेशानी से जूझ रहा है। बात सिर्फ शीशे में दिखने वाली तोंद की नहीं है, बात उस खतरे की है जो पेट के आसपास जमी चर्बी के साथ चुपचाप भीतर बढ़ता रहता है और फिर बीपी, शुगर, फैटी लिवर, हार्ट और जोड़ों की दिक्कत बनकर सामने आता है। मोटापा अब भारत में हेल्थ वॉर्निंग बन चुका है। इसकी एक बड़ी वजह कम होती फिजिकल एक्टिविटी है।

भारत में मोटापा महामारी- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 4 करोड़ बच्चे ओवरवेट हैं और डेढ़ करोड़ बच्चे ओबीज। बच्चों के मोटापे के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। 5 साल से छोटे बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। 74% किशोर फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं। कुल 35% बच्चों को स्कूल में खेलने का मौका मिल पाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 3 में से 1 बच्चा बिना हांफे दौड़ पाता है।

कैसे मिलेगा छुटकारा- मोटापे से छुटकारा पाने के लिए सुबह नींबू-पानी पिएं। लौकी का सूप-जूस भी मोटापे से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा खाने से पहले सलाद खाएं, रात में रोटी-चावल खाने से बचें, डिनर 7 बजे से पहले करें और खाने के 1 घंटे बाद पानी पिएं। अदरक-नींबू की चाय भी मोटापा घटाने में कारगर साबित हो सकती है। 

फायदेमंद आयुर्वेदिक उपाय- वजन कम करने के लिए रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लीजिए। त्रिफला डाइजेशन को सुधारने और वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा एक और आयुर्वेदिक उपाय को आजमाया जा सकता है। 3-6 ग्राम दालचीनी को 200 ग्राम पानी में उबाल लीजिए। अब इस पानी को गुनगुना होने दीजिए और फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पी जाइए।

 

औषधीय गुणों से भरपूर कीवी का जूस, रोज पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

कच्चा ही खा लेते हैं चुकंदर, तो हो जाएं सावधान, वरना सेहत को झेलने पड़ सकते हैं भारी नुकसान

नींबू और शहद की चाय पीने से क्या होता है, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं लेमन हनी टी

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply