HealthIndia

Weight Loss Tips: मोटापा बना सकता है आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार! ऐसे करें इसे कंट्रोल

Weight Loss Tips: मोटापा बना सकता है आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार! ऐसे करें इसे कंट्रोल

Obesity Health Risks: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सुख-सुविधाओं के पीछे इतने पागल हो गए हैं कि अपने शरीर की ओर ध्यान देना ही भूल गए हैं। मोटापा आज के समय में सिर्फ दिखावे या लुक की समस्या नहीं रह गया है बल्कि यह एक गंभीर वैश्विक महामारी का रूप ले चुका है। नेशनल हेल्थ मिशन के हालिया आंकड़े चौंकाने वाले हैं जो बताते हैं कि मोटापा अब बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के वर्ग को अपनी चपेट में ले रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो मोटापा कई बीमारियों की जड़ है।

मोटापा बीमारियों का प्रवेश द्वार

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जब शरीर का वजन सामान्य से अधिक हो जाता है तो यह केवल चर्बी नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर के अंदरूनी तंत्र को भी अस्त-व्यस्त कर देता है। मोटापा शरीर में आंतरिक सूजन पैदा करता है जो आगे चलकर इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ाता है। यही कारण है कि मोटापे से ग्रस्त व्यक्ति को टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड और धमनियों में ब्लॉकेज जैसी समस्याएं घेर लेती हैं।

क्यों बढ़ रहा है वजन

एनएचएम के अनुसार हमारी आधुनिक जीवनशैली ही मोटापे की सबसे बड़ी दुश्मन है।

जंक फूड का मायाजाल

फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स का अत्यधिक सेवन शरीर में कैलोरी का ढेर लगा देता है।

शारीरिक गतिविधि की कमी

ऑफिस में घंटों बैठकर काम करना और बच्चों का खेल के मैदान के बजाय मोबाइल-टीवी पर समय बिताना सक्रियता को खत्म कर रहा है।

पार्क में बैठा व्यक्ति (सौ. फ्रीपिक)

यह भी पढ़ें:- क्या धूप से आते ही आप भी करते हैं ये 6 काम? जानें कैसे गर्मी में आपकी ये छोटी सी भूल पड़ सकती है भारी

तनाव और नींद की कमी

मानसिक तनाव और अनियमित नींद शरीर के मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।

मोटापे को दवाइयों से ज्यादा आदतों में बदलाव करके जीता जा सकता है। यहां कुछ प्रभावी तरीके दिए गए हैं।

30 मिनट का नियम

रोजाना कम से कम 30 मिनट तक तेज चलना (Brisk Walking), साइकिल चलाना या योग करना अनिवार्य करें। यह कैलोरी बर्न करने का सबसे आसान तरीका है।

आहार में बदलाव

घर का बना शुद्ध खाना, हरी सब्जियां और साबुत अनाज को प्राथमिकता दें। चीनी और तेल का सेवन कम से कम करें।

स्क्रीन टाइम पर लगाम

खासकर बच्चों को मोबाइल और कंप्यूटर पर 2 घंटे से ज्यादा समय न बिताने दें। उन्हें शारीरिक खेलों के लिए प्रोत्साहित करें।

नींद का जादू

रात को 7-8 घंटे की गहरी नींद शरीर के हार्मोन को संतुलित रखती है और वजन घटाने में मदद करती है।

एक्टिव लाइफस्टाइल

लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें और हर एक घंटे के बैठने के बाद 5 मिनट का वॉक करें। छोटे-छोटे काम खुद करने की आदत डालें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply