CrimeIndia

​UP Police Encounter: बलिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजारी इनामी बदमाश टेंगर नट मुठभेड़ में गिरफ्तार

बलिया: यूपी के बलिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना गड़वार पुलिस और SOG की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

शनिवार रात करीब 10:15 बजे जोगापुर शमशान घाट के पास हुई एक तीखी मुठभेड़ में पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी चोर और वांछित अपराधी टेंगर नट को गिरफ्तार कर लिया है. जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है.

घेराबंदी देख पुलिस पर झोंका फायर
​मिली जानकारी के अनुसार, गड़वार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी टेंगर नट नहर के किनारे से गुजरने वाला है. पुलिस ने जब उसे जोगापुर शमशान घाट के पास घेरने की कोशिश की, तो खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी.
​पुलिस की जवाबी कार्रवाई
​पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें शातिर अपराधी टेंगर नट (35 वर्ष) निवासी खरहाटार के बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी रतसड़ अस्पताल भेजा, जहाँ उसका उपचार चल रहा है.
​बरामदगी और आपराधिक इतिहास
​पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस बरामद किया है. पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल बदमाश टेंगर नट ने जनपद के थाना गड़वार, सुखपुरा और नगरा क्षेत्रों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था. वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी.

फिलहाल अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply