R madhavan Fake Social Media Account: अभिनेता आर. माधवन ने उनके नाम से सोशल मीडिया पर मौजूद एक फर्जी अकाउंट को लेकर अपने फैंस को आगाह किया है. माधवन ने कहा कि उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाने वाले व्यक्ति को जवाबदेह ठहराने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं.
फर्जी अकाउंट को लेकर इंस्टाग्राम पर कही ये बात
आर माधवन ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम ‘हैंडल’ पर फर्जी अकाउंट का स्क्रीनशॉट साझा किया. माधवन ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनका कोई अन्य अकाउंट नहीं है. उन्होंने फर्जी अकाउंट का ‘यूजरनेम’ भी साझा किया. फ्रॉड अलर्ट! इस व्यक्ति का मुझसे या मेरी टीम से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है. ये लोग मेरा प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं और सोशल मीडिया पर मेरी ओर से लोगों से बात करते हैं. यह पूरी तरह से फर्जी अकाउंट है, कृपया सावधान रहें.’

माधवन ने आगे लिखा-‘इंस्टाग्राम या किसी भी सोशल मीडिया पर कोई अन्य अकाउंट न तो मेरा प्रतिनिधित्व करता है और न ही मेरी ओर से किसी से बात करता है. कृपया ध्यान दें और सतर्क रहें. इस व्यक्ति को जवाबदेह ठहराने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं.’
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में नजर आएंगे माधवन
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आर माधवन ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में नजर आएंगे. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है और इसमें माधवन ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ (IB) के निदेशक अजय सान्याल की भूमिका में हैं.
The post R madhavan ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर फैंस को किया अलर्ट, कहा-‘इससे मेरा किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं’ appeared first on Jago India Jago.



