
चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और इस दिन से ही हिंदू नव वर्ष का भी प्रारंभ हो जाता है। वहीं चैत्र नवरात्रि का समापन राम नवमी के दिन होता है और नवरात्रि व्रत का पारण इसके अगले दिन किया जाता है। लेकिन इस बार नवरात्रि की नवमी तिथि को लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। कोई 26 मार्च को नवरात्रि का आखिरी दिन बता रहा है तो कोई 27 मार्च। चलिए जानते हैं इस बार नवरात्र 8 दिन के हैं या फिर पूरे 9 दिन के हैं।
चैत्र नवरात्रि कब से कब तक 2026 (Chaitra Navratri 2026 Start And End Date)
चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 19 मार्च 2026 से हो रहा है और इसका समापन 26 मार्च 2026 को होगा। 26 मार्च को ही महाष्टमी और राम नवमी दोनों मनाई जाएगी। यानी इस साल नवरात्र 8 दिन के होंगे।
चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2026 (Chaitra Navratri 2026 Kalash Sthapana Muhurat)चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त – 19 मार्च 2026 को 06:52 AM से 09:44 AM
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – 11:20 AM से 12:09 PM
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 19 मार्च 2026 को 06:52 AM बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त – 20 मार्च 2026 को 04:52 AM बजे
नवरात्रि अष्टमी 2026 (Navratri Ashtami 2026 Date)
नवरात्रि की अष्टमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की उपासना की जाती है।
राम नवमी 2026 डेट (Ram Navami 2026 Date)
श्री रामनवमी 26 मार्च 2026 को महाष्टमी के साथ ही मनाई जाएगी। पंचांग अनुसार नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 से प्रारम्भ होगी और 27 को 10:06 बजे समाप्त होगी। भगवान राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में दिन के 12 बजे हुआ था इसलिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का अवतरण दिवस 26 मार्च को मनाया जाएगा।
नवरात्रि व्रत का पारण 2026 (Chaitra Navratri Vrat Paran 2026 Date)
चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण 27 मार्च 2026 को सुबह 10:08 के बाद किया जा सकेगा।
नवरात्रि में हवन कब करें 2026 (Chaitra Navratri 2026 Havan Pujan Date)
नवरात्रि में हवन 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 के बाद किया जा सकेगा क्योंकि इस दौरान नवमी तिथि लग जाएगी।



