IndiaTrending

सब्जी के ठेले के नीचे बैठकर पढ़ती दिखीं दो बेटियां, मेहनत और जज़्बे का वीडियो वायरल

सब्जी के ठेले के नीचे बैठकर पढ़ती दिखीं दो बेटियां, मेहनत और जज़्बे का वीडियो वायरल

Inspiring Education Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो छोटी बच्चियां बेहद साधारण हालात में भी पढ़ाई के प्रति अपनी लगन दिखाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में बताया गया है कि इन बच्चियों के पिता सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इसके बावजूद बेटियों ने पढ़ाई को अपनी प्राथमिकता बनाए रखा है। इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को देखकर इन बच्चियों की मेहनत और हिम्मत की खूब सराहना कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikhil Nimavat (@nimavatnikhil)

सब्जी का ठेले के नीचे पढ़ती दिखी बच्चियां

वायरल वीडियो किसी व्यस्त बाजार का बताया जा रहा है, जहां चारों तरफ शोर-शराबा और भीड़भाड़ है। इसी माहौल के बीच ये दोनों बच्चियां शांत होकर अपनी किताबें खोलकर पढ़ाई करती नजर आती हैं। सबसे खास बात यह है कि वे जिस जगह बैठकर पढ़ रही हैं, वह बहुत छोटी है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चियां सब्जी के ठेले के नीचे बनी छोटी-सी जगह में बैठकर पढ़ाई कर रही हैं। यह वही जगह होती है जहां आमतौर पर सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इन बच्चियों ने इसे ही अपना छोटा सा पढ़ाई का कोना बना लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : टीचर ने छात्र के लिए खरीदी नई यूनिफॉर्म, भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यूजर्स ने बच्चियों को आशीर्वाद दिया

वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन भी लोगों को काफी प्रेरित कर रहा है, जिसमें कहा गया है कि मेहनती लोगों को कोई नहीं रोक सकता। यही संदेश इस वीडियो में भी साफ नजर आता है। सोशल मीडिया पर इस क्लिप को देखने के बाद कई यूजर्स ने बच्चियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं।

एक यूजर ने लिखा कि पढ़ने वाले कहीं भी पढ़ लेते हैं, जबकि दूसरे ने कहा कि जो मेहनत करता है वही आगे बढ़ता है। कई लोगों ने इसे संघर्ष और सपनों की एक प्रेरणादायक कहानी बताया है, जो किसी को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply