India

Vande Bharat Express Train : जयपुर–सीकर–बीकानेर मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा में उठी आवाज

Vande Bharat Express Train : नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी (Ghanshyam Tiwari) ने सदन में जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर तक “वंदे भारत ट्रेन” चलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जयपुर न केवल राजस्थान की राजधानी है बल्कि एक प्रमुख पर्यटन और धार्मिक केंद्र भी है।

राज्यसभा में घनश्याम तिवाड़ी की मांग

यहां “गोविंद देव जी, गोपीनाथ जी और मोती डूंगरी गणेश जी” जैसे मंदिरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर से सीकर क्षेत्र के लिए भी बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं, क्योंकि वहां “खाटूश्याम जी, जीण माता, रेवासा धाम और सालासर बालाजी” जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल स्थित हैं। इसके अलावा सीकर आज शिक्षा का बड़ा केंद्र बन चुका है, जहां करीब तीन लाख से अधिक बाहरी छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

तिवाड़ी ने कहा कि जयपुर से दिल्ली, जोधपुर और देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन पहले से चल रही है, इसलिए जयपुर–सीकर–चूरू–बीकानेर मार्ग पर भी यह सेवा शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने रेल मंत्री से इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया, जिससे पर्यटन, शिक्षा और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिल सके।

The post Vande Bharat Express Train : जयपुर–सीकर–बीकानेर मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा में उठी आवाज appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply