India

Haryana Rajya Sabha Election में BJP-कांग्रेस को 1-1 सीट, निर्दलीय सतीश नांदन 1 वोट से हारे, कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

Haryana Rajya Sabha Election Result: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों को 1-1 सीट मिली है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संजय भाटिया और कांग्रेस पार्टी के करमवीर सिंह बौद्ध राज्यसभा सांसद चुने गए हैं. बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल को 1 वोट से हार का सामना करना पड़ा.

हरियाणा सीएम ने दी जीत की बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं को उनकी जीत पर बधाई दी. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल वोट का हवाला देते हुए कहा कि नांदल कांग्रेस उम्मीदवार से मामूली अंतर से हार गए. सैनी ने दावा किया कि कांग्रेस के 5 विधायकों ने ‘क्रॉस-वोटिंग’ की. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के 4 विधायकों के वोट अमान्य घोषित कर दिए गए.

क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर होगी कार्रवाई

कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रभारी महासचिव बी.के. हरिप्रसाद ने कहा कि क्रॉस-वोटिंग करने वाले और कांग्रेस के साथ विश्वासघात करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. क्रॉस-वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों के बारे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं उनके नाम नहीं लूंगा, लेकिन लोगों को समझ आ गया है और जनता उन्हें सबक सिखाएगी. हुड्डा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, ‘उन्होंने हर तरह की चाल चली. लेकिन कांग्रेस ने अग्नि परीक्षा (एक सीट जीतकर) पास की.’

2 सीट के लिए 3 उम्मीदवार थे मैदान में

गौरतलब है कि हरियाण में राज्यसभा की 2 सीट के लिए 3 उम्मीदवार – भाजपा के भाटिया (58), कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध (61) और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल (63) चुनाव मैदान में थे। भाजपा समर्थित नांदल ने 2019 में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी.

Pakistan Attack On Afghanistan: पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, काबुल में अस्पताल पर बरसाए बम, 400 लोगों की मौत

The post Haryana Rajya Sabha Election में BJP-कांग्रेस को 1-1 सीट, निर्दलीय सतीश नांदन 1 वोट से हारे, कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply