CricketIndia

पाकिस्तानियों के लिए ‘भूत’ बना युवराज सिंह का ‘चेला’! गूगल से बार-बार पूछ रहे- कौन है ये दूसरा रोहित शर्मा?


Team India के टी20 फॉर्मेट से रोहित शर्मा ने संन्यास लिया तो ओपनिंग की पोजीशन खाली हो गई. फैन्स विचार में पड़ गए थे कि उनकी पोजीशन कौन ले पाएगा. कौन आते ही रोहित शर्मा की तरह ताबड़तोड़ छक्के मार पाएगा. लेकिन उनका जगह भरने के लिए आए युवराज सिंह का शागिर्द अभिषेक शर्मा. एशिया कप में जब टीम इंडिया बिना रोहित शर्मा के उतरी तो पाकिस्तान कॉन्फिडेंट था कि वो इंडिया को जल्दी निपटा देगा, लेकिन अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद में पाकिस्तान का सपना तोड़ दिया. अभिषेक शर्मा ने उनके प्रीमियम फास्ट बॉलर कहे जाने वाले शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर छक्का जड़ दिया. जिससे पाकिस्तान टीम तो सकपका गई, वहीं पाकिस्तानियों के भी होश उड़ गए. यही कारण रहा कि 2025 में गूगल पर पाकिस्तानियों ने सबसे ज्यादा अभिषेक शर्मा को सबसे ज्यादा सर्च किया और उनके बारे में जानने की कोशिश की. बता दें, अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने तैयार किया है.

एथलीट्स में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यक्ति बने अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा के अलावा हसन नवाज, इरफान खान नियाजी, शाहिबजादा फरहान और मोहम्मद अब्बास टॉप 5 में रहे. इससे यह समझ आता है कि जिस तरह पाकिस्तान टीम रोहित शर्मा से खौफ खाती थी, वैसे ही अब अभिषेक शर्मा से डरती है. पाकिस्तान और इंडिया का अगला मुकाबला अब 2026 टी20 वर्ल्ड में होगा. यह मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा.

टेक में क्या किया सबसे ज्यादा सर्च?
पाकिस्तान में इस साल टेक्नोलॉजी से जुड़े जिन विषयों ने सबसे ज्यादा ऑनलाइन खोजें बटोरीं, उनमें iPhone 17, DeepSeek, Google AI Studio, Claude और एलन मस्क का Grok प्रमुख रहे. क्रिकेट कैटेगरी में गूगल पर सबसे अधिक खोजा गया मुकाबला पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका रहा. इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग, एशिया कप, पाकिस्तान बनाम भारत और पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड जैसी प्रतियोगिताएं भी टॉप सर्च ट्रेंड्स में शामिल रहीं.

खान-पान से जुड़े विषयों में इस साल पाकिस्तान में सैंडविच रेसिपी ने गूगल पर सबसे अधिक खोजें दर्ज कीं. वहीं How to श्रेणी में कराची के लिए “ई-चालान कैसे भरें” सबसे ज्यादा सर्च किया गया सवाल रहा. ये सभी आंकड़े गूगल सर्च ट्रेंड्स 2025 की रिपोर्ट से सामने आए हैं, जो बताती है कि पाकिस्तानी उपयोगकर्ता किन मुद्दों और व्यक्तियों में सबसे अधिक दिलचस्पी ले रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply