HealthIndia

पेट की जलन और एसिडिटी होगी मिनटों में गायब! गर्मियों में रामबाण है गोंद कतीरा, बस ऐसे करें इस्तेमाल

पेट की जलन और एसिडिटी होगी मिनटों में गायब! गर्मियों में रामबाण है गोंद कतीरा, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Gond Katira Benefits: जैसे-जैसे गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है वैसे-वैसे सेहत से जुड़ी समस्याएं जैसे थकान, चक्कर आना और पाचन की गड़बड़ी आम होती जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में महंगे एनर्जी ड्रिंक्स के बजाय प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायों पर भरोसा करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इनमें गोंद कतीरा’ (Gond Katira) सबसे ऊपर आता है जिसे गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है।

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक राल है जो सूखने के बाद सख्त हो जाता है लेकिन पानी में भिगोने पर यह फूलकर जेली जैसा बन जाता है। आइए जानते हैं क्यों यह भीषण गर्मी में आपके लिए अनिवार्य है।

लू से बचाव

गोंद कतीरा की तासीर बेहद ठंडी होती है। यह शरीर के आंतरिक तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। तपती धूप में बाहर निकलने से पहले या बाद में इसका सेवन करने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है। यह पसीने के जरिए होने वाली मिनरल्स की कमी को भी पूरा करता है।

पाचन तंत्र के लिए रामबाण

गर्मियों में अक्सर पेट में जलन, एसिडिटी और कब्ज की शिकायत बढ़ जाती है। गोंद कतीरा पेट की गर्मी को शांत करता है और पाचन मार्ग को सुचारू बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखते हैं जिससे भारी भोजन भी आसानी से पच जाता है।

यह  भी पढ़ें:- ऑफिस लुक को बनाना चाहती हैं यूनिक? डेली वियर के लिए ट्राई करें ये छोटे हूप इयररिंग डिजाइन्स

एनर्जी बूस्टर और हाइड्रेशन

पसीने के कारण शरीर जल्दी थक जाता है। गोंद कतीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है। दूध या शरबत में मिलाकर इसका सेवन करने से तुरंत ऊर्जा मिलती है और मानसिक ताजगी बनी रहती है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

इसे इस्तेमाल करने के लिए एक-दो टुकड़ों को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह तक यह फूलकर पारदर्शी जेली जैसा हो जाएगा। अब इस जेली को आप नींबू पानी, रूहअफ़ज़ा, ठंडी लस्सी, दूध या सादे पानी में मिश्री मिलाकर पी सकते हैं।

विशेषज्ञों की सलाह है कि गोंद कतीरा का सेवन करने के बाद दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि यह शरीर में सुचारू रूप से काम कर सके। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply