CrimeIndia

उत्तर प्रदेश: अमेठी में ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई, 60 हजार का चालान; रिश्वत लेकर छोड़ने के भी आरोप

उत्तर प्रदेश: अमेठी में ओवरलोड ट्रकों पर जिले का परिवहन विभाग लगातार कार्रवाई करने में जुटा हुआ है. आज ओवरलोड ट्रकों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पीटीओ ने एक ट्रक का 60 हजार रुपए का चालान किया जबकि दो ट्रक मौके से भागने में कामयाब रहे।पीटीओ ने काफी दूर तक उन ट्रकों का पीछा में किया लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी.

वहीं सूत्रों के अनुसार कुछ ट्रकों को कथित रूप से पैसा लेकर छोड़ने के आरोप भी सामने आ रहे हैं. मामले के अनुसार, अमेठी-दुर्गापुर बाईपास के पास ओवरलोड ट्रकों की सूचना मिलने पर पीटीओ दिनेश कुमार रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे. टीम को देखकर तीन ट्रक पीपरपुर की ओर भागने लगे. विभाग ने करीब 10 किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन केवल एक ट्रक को पकड़कर उसका चालान किया जा सका, जबकि दो ट्रक फरार हो गए.

इस बीच सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों के संचालन में एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है और कुछ मामलों में अवैध वसूली कर वाहनों को छोड़े जाने की भी चर्चा है. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता के नेतृत्व में विभाग ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है. वहीं, उठ रहे आरोपों के बाद कार्रवाई की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply