जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की पाटन थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के पास से पुलिस ने चार पिस्टल के साथ कारतूस बरामद किए हैं, यहां पुलिस ने दोनों आरोपियों की मामला दर्ज करते हुए आरोपियों से पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा कर सकती है.
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु आदेशित किया गया है.
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा तथा एस.डी.ओ.पी. पाटन लोकेश डाबर, नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट/डीएसपी क्राईम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना पाटन की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को 4 नग देशी पिस्टल, 8 कारतूस, 3 मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त कार सहित रंगे हाथ पकडा गया है.

क्राइम ब्रांच सीएसपी उदयभान बागरी ने बताया कि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की स्विफ्ट डिजायर क्रमांक एमपी 30 जेड जी 4139 में 2 व्यक्ति बैठे हुये, जो अपनी कार की पिछली सीट में थैले में काफी मात्रा में अवैध देशी पिस्टल व कारतूस रखे हुये. किसी को बेचने की फिराक में है, सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना पाटन की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार भडया पीपल के पास पाटन तेंदुखेड़ा रोड़ पर नाकाबंदी की गई गयी.
तभी तेंदुखेड़ा तरफ से काले रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 30 जेड जी 4139 आते दिखी जिसे रोककर नाम पता पूछने पर कार चालक ने अपना नाम मयंक राजपूत पिता स्व. सुरेन्द्र राजपूत उम्र 28 वर्ष निवासी जबलपुर नाका गुप्ता कोल्ड्रिंग के पीछे थाना देहात दमोह बताया तथा कार चालक के बाजू वाली सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल उर्फ सूरज सिंह लोधी पिता राजकुमार लोधी उम्र 27 वर्ष निवासी सिविल वार्ड नम्बर 4 बीएन कॉलेज के पास कोतवाली जिला दमोह बताया.
जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर कार की पीछे वाली सीट पर लाल रंग के कपड़े के थैला रखा मिला चैक करने पर 4 नग देशी पिस्टल एवं 8 कारतूस रखे मिले, दोनों संदेहियों के पास 2 नग एप्पल कम्पनी के मोबाइल एवं 1 नोकिया कम्पनी का 1 मोबाइल रखे मिले, दोनों आरोपियों के कब्जे से देशी 4 नग पिस्टल, 8 कारतूस, 3 मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक एमपी 34 जेड जी 4139 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त फायर आर्म्स कहां से एवं किससे प्राप्त किये गये हैं के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

उल्लेखनीय भूमिका- दोनों आरोपियों को अवैध फायर आर्म्स के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी पाटन गोपिन्द्र सिंह, थाना पाटन के उप निरीक्षक जितेन्द्र दुबे, उप निरीक्षक आकाशदीप साहू, सहायक उप निरीक्षक स्वदेश गुप्ता, आरक्षक धनंजय, अनुराग, रिंकेश पाठक तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, रूस्तम अली, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक गोविन्द राय तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक नीरज उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही.




