IndiaTrending

घर पर बनाएं गोंद कतीरे का यमी शरबत, बेहद आसान है रेसिपी, पीते ही महसूस कर पाएंगे तरोताजा

गोंद कतीरे का शरबत
Image Source : FOODIEKLIX/INSTA

गोंद कतीरा सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। आपने कभी न कभी गोंद कतीरे का लड्डू जरूर खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी गोंद कतीरा का टेस्टी और पोषक तत्वों से भरपूर शरबत पिया है? आज हम आपको गोंद कतीरा का शरबत बनाना सिखाएंगे। इस शरबत को बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा। आइए स्टेप बाई स्टेप इस शरबत को बनाने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। 

पहला स्टेप- सबसे पहले एक कटोरे में पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में 5-6 गोंद कतीरे के क्रिस्टल्स को भिगो दीजिए।

दूसरा स्टेप- रात भर गोंद कतीरे को पानी में भिगोए रखिए। अगली सुबह गोंद कतीरा क्रश्ड आइस की तरह दिखाई देगा।

तीसरा स्टेप- अब आपको सब्जा सीड्स को एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख देना है।

चौथा स्टेप- एक बर्तन में भीगा हुआ गोंद कतीरा, भीगे हुए सब्जा सीड्स, कटे हुए तरबूज के टुकड़े, रोज सिरप और दूध निकाल लीजिए।

पांचवां स्टेप- आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है और फिर आखिर में थोड़े से आइस क्यूब्स भी एड कर लेने हैं।

अब आप गोंद कतीरे के शरबत का लुत्फ उठा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में इस शरबत को पीने का मजा ही कुछ और है। आपको भी इस बार गर्मियों में इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। गोंद कतीरे के शरबत में मौजूद तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा गोंद कतीरे का शरबत हड्डियों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, गोंद कतीरे का शरबत आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कुल मिलाकर गोंद कतीरे का शरबत आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply