India

Karnataka News : चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े के हमले में पशु चिकित्सक की मौत, जांच के आदेश

Karnataka News : बेंगलुरु। कर्नाटक के शिवमोगा स्थित तवरेकोपा लायन एवं टाइगर सफारी सह चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े के हमले में एक पशु चिकित्सक की मौत हो गई। वन मंत्री ईश्वर खंड्रे के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पशु चिकित्सक डॉ. समीक्षा रेड्डी (26) की हाल में संविदा पर नियुक्ति की गई थी। वह बृहस्पतिवार रात एक जंगली जानवर के उपचार के लिए बाड़े में गईं थीं तभी करीब साढ़े 11 बजे उन पर दरियाई घोड़े ने हमला कर दिया।

बयान में कहा गया कि उन्हें तुरंत शिवमोगा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रेड्डी ने दम तोड़ दिया। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए वन मंत्री ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ है। उन्होंने कहा, ‘‘हर जीवन अनमोल है। ईश्वर परिवार को शक्ति दें।’’

मंत्री ने नियमानुसार चिकित्सक के परिजनों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य के सभी चिड़ियाघरों में पशु चिकित्सकों को जंगली जानवरों का उपचार करते समय मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। खंड्रे ने वरिष्ठ पशु चिकित्सकों और वन अधिकारियों की टीम को घटना की जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए हैं।

The post Karnataka News : चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े के हमले में पशु चिकित्सक की मौत, जांच के आदेश appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply