BollywoodIndia

वायरल गर्ल मोनालिसा और पति फरमान को शादी के बाद मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, दोनों ने सरकार से लगाई गुहार

Mahakumbh Viral Girl Monalisa And Her Husband Farman Khan Are Receiving Death Threats

Monalisa And Her Husband Farman Khan Threats: एक साधारण प्रेम कहानी से शुरू हुआ रिश्ता अब विवादों के घेरे में आ गया है। मोनालिसा भोसले, जिन्हें ‘कुंभ मेला गर्ल’ के नाम से पहचान मिली थी, ने हाल ही में फरहान खान के साथ शादी कर ली। लेकिन इस इंटरफेथ मैरिज के बाद उन्हें लगातार आलोचनाओं और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

मोनालिसा की शादी के बाद बढ़ा विवाद

मोनालिसा और फरमान की शादी के बाद कुछ समूहों ने इसे ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए विरोध जताया है। इस विवाद के बीच मोनालिसा ने एक वीडियो जारी कर मीडिया, मुख्यमंत्री और प्रशासन से मदद की अपील की है। हालांकि यह वीडियो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से हटा लिया गया है, लेकिन अब यह तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जान से मारने की धमकियां

वीडियो में मोनालिसा भोसले और फरहान खान दोनों ने दावा किया कि उन्हें खुलेआम जान से मारने और नुकसान पहुंचाने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि वे पहले ही प्रशासन से संपर्क कर चुके हैं और अब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

शादी के बाद दोनों ने केरल सरकार का धन्यवाद भी किया। मोनालिसा ने कहा कि उन्हें वहां से काफी सहयोग मिला है और वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। उनके अनुसार, “मेरे लिए सभी धर्म एक समान हैं।”

शादी में पहुंचे खास मेहमान

फरमान खान ने बताया कि उन्होंने इतनी बड़ी शादी की उम्मीद नहीं की थी। लेकिन समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें आशीर्वाद मिला। यहां तक कि राज्य के शिक्षा मंत्री भी शादी में पहुंचे, जिससे यह आयोजन और चर्चा में आ गया।

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, KGF 2 को पछाड़ बनी नई ‘किंग’, दूसरे दिन 300 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

कैसे मिली थी पहचान?

मोनालिसा भोसले को राष्ट्रीय पहचान 2025 के महाकुंभ मेले के दौरान मिली थी, जब उनका रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

मुलाकात से शादी तक का सफर

बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान की मुलाकात एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी का फैसला लिया। परिवार की आपत्तियों के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और कानूनी रूप से शादी कर ली। फिलहाल, यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है और अब सभी की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि इस विवाद में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply