नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी समकक्ष पेनी वोंग और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से बात की और पश्चिम एशिया संकट के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की।
जयशंकर और वोंग ने फोन पर बातचीत की
पश्चिम एशियाई गैस केंद्रों पर नये हमलों को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं की पृष्ठभूमि में जयशंकर और वोंग ने फोन पर बातचीत की। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष वोंग से बात करके बहुत खुशी हुई। हमने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर अपने विचार साझा किए। हमने हिंद-प्रशांत मुद्दों पर भी चर्चा की।’’

आनंद से बातचीत के बाद जयशंकर ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया संघर्ष और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। आगे की बातचीत जारी रखने की उम्मीद है।’’
ईरान के रणनीतिक साउथ पार्स गैस फील्ड पर बुधवार को इजराइल के हमले के बाद कतर के एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) केंद्र रास लाफान समेत कई खाड़ी देशों में प्रमुख ऊर्जा अवसंरचनाओं पर ईरान ने तीव्र जवाबी कार्रवाई की। भारत की एलएनजी आवश्यकता का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा कतर से पूरा होता है।
The post West Asia Crisis : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की विदेश मंत्रियों से बात की, हिंद-प्रशांत मुद्दों पर भी चर्चा की appeared first on Jago India Jago.



