India

Qatar Helicopter Crash: कतर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, 1 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Helicopter Crash: ईरान, इजराइल और अमेरिका में जारी जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है. कतर का एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसे में लापता एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है.

कतर आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को कहा कि फारस की खाड़ी में उसके जल क्षेत्र में हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक व्यक्ति लापता है और हादसे के समय हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे.

तकनीकी खराबी के कारण हादसा

कतर के रक्षा मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार ठहराया है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह हादसा किसी दुश्मन की कार्रवाई या हमले का परिणाम नहीं है. हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

दुश्मन के हमले का कोई संकेत नहीं

हेलीकॉप्टर क्रैश होने की यह घटना मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच हुई है. ईरान लगातार कतर में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है. ऐसे में आशंका थी कि यह हेलीकॉप्टर कहीं ईरानी हमले का शिकार तो नहीं हुआ, हालांकि कतर ने साफ किया है कि यह दुर्घटना केवल खराबी की वजह से हुई है. इसमें किसी दुश्मन की कार्रवाई का कोई संकेत नहीं है.

बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा धुरंधर-2 का जादू, 3 दिन में कमाई 500 करोड़ के पार

The post Qatar Helicopter Crash: कतर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, 1 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply