रिपोर्टर : मनोज अवस्थी
Bharatpur ACB Trap : जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि भरतपुर एसीबी चौकी को शिकायत मिली थी कि परिवादी के भाई के खिलाफ दर्ज मुकदमे में नाम निकालने की एवज में आरोपी एएसआई रिश्वत की मांग कर रहा था और परेशान कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई की गई।
इस दौरान आरोपी प्रवीण कुमार को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस परिमला के सुपरविजन में की गई। आरोपी से पूछताछ जारी है।
The post Bharatpur ACB Trap : भरतपुर में एसीबी का बड़ा एक्शन, मुकदमे से नाम हटाने के बदले 12 हजार रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार appeared first on Jago India Jago.



