BollywoodIndia

‘धुरंधर 3’ को लेकर उड़ी अफवाहें, जून 2026 में रिलीज होगी फिल्म? जानें क्या है पूरा सच

‘धुरंधर 3’ को लेकर उड़ी अफवाहें, जून 2026 में रिलीज होगी फिल्म? जानें क्या है पूरा सच

Dhurandhar 3 Rumors Truth: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की ऐतिहासिक कमाई ने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 3’ को लेकर कई तरह के दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनसे फैंस के बीच उत्साह के साथ-साथ कन्फ्यूजन भी बढ़ गया है।

दरअसल, फिल्म के एंड-क्रेडिट्स को लेकर पहले से ही चर्चा थी। ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के समय आदित्य धर ने दर्शकों से खास अपील की थी कि वे फिल्म खत्म होने के बाद भी अपनी सीट पर बने रहें और एंड-क्रेडिट्स जरूर देखें। इस अपील के बाद लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई थीं कि शायद अगले पार्ट का कोई बड़ा एलान किया जाएगा।

धुरंधर 3 को लेकर रूमर्स तेज

जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, एंड-क्रेडिट्स के कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। कई यूजर्स ने दावा किया कि इसमें धुरंधर 3 की रिलीज डेट का खुलासा किया गया है। कुछ पोस्ट्स में यहां तक कहा गया कि फिल्म 14 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साथ ही यह भी दावा किया गया कि Toxic को पोस्टपोन कर दिया गया है।

हालांकि, इन सभी दावों की सच्चाई कुछ और ही है। ‘धुरंधर 3’ को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वायरल हो रहे पोस्ट्स पूरी तरह से फेक हैं और इनमें दिखाई गई रिलीज डेट का कोई आधार नहीं है।

असल में, फिल्म के एंड-क्रेडिट्स में सिर्फ कुछ खास सीन्स दिखाए गए हैं, जो कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं। इनमें रणवीर सिंह के किरदार हमजा की ट्रेनिंग की झलक भी शामिल है, जो दर्शकों को आगे की कहानी के लिए उत्साहित जरूर करती है, लेकिन यह किसी नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं है।

ये भी पढें- 26/11 का दर्द नहीं भूले अर्जुन रामपाल, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को बताया अपना बदला, एक्टर ने रोल पर भी किया खुलासा

फिल्म में स्टारकास्ट आएंगे नजर

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह, आर.माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जो इसकी लोकप्रियता को साफ दर्शाता है।

ऐसे में साफ है कि ‘धुरंधर 3’ को लेकर फिलहाल जो भी खबरें सामने आ रही हैं, वे सिर्फ अफवाह हैं। फैंस को फिल्म से जुड़े किसी भी बड़े अपडेट के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply