CrimeIndia

जबलपुर : सुबह 6 से रात 9 तक बैन… फिर भी सड़कों पर हाईवा! पुलिस ने कसी नकेल

जबलपुर : नो-एंट्री के नियमों का उल्लंघन कर तेज रफ्तार हाईवा और डंपर लगातार मौत का तांडव मचा रहे हैं.सुबह 6 से रात 9 बजे तक की पाबंदी के बावजूद इन वाहनों के रहवासी क्षेत्रों में प्रवेश करने से आए दिन भीषण दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें स्थानीय नागरिकों की जान जा रही है. शहर में नो-एंट्री हादसों के प्रमुख तथ्य अवैध प्रवेश और रफ्तार है प्रतिबंधित समय (सुबह 6 से रात 9 बजे) में रेत से भरे हाईवा शहर की संकरी सड़कों और आवासीय इलाकों में घुसकर कहर बरपा रहे हैं.


जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं जिसको लेकर के जिला प्रशासन लगातार यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलती है ताकि किसी तरीके से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके बावजूद उसके नियमों को तक पर रखकर हाईवा और डंपर मालिकों के द्वारा इन नियमों की कैसे धज्जियां उड़ाई जा सकती हैं.

कोई जरा इसे सीख ले, दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि जहां दिन के समय शहरी क्षेत्र में बड़ी गाड़ियों की आवाज आ रही प्रतिबंधित रखी गई है फिर भी कुछ मोटर मालिक इन नियमों का पालन नहीं करते हैं यही वजह है कि शहरी क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.

थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया की रांझी पुलिस ने चुंगी चौकी पर लगभग साथ हाईवा और डंपर को पकड़ा, जिनमें अवैध तरीके से गिट्टी और मुरूम लोड थी जो कि नो एंट्री के बावजूद भी शहर क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे, सूचना पर तत्काल टीम ने भविष्य देते हुए उन्हें पकड़ा जिनके पास नो एंट्री में एंट्री के किसी प्रकार के कोई परमिट नहीं थे जिनपर चालानी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा समझाइश दी गई है कि यदि इस प्रकार की दोबारा गलती प्रकाश में आती है तो गाड़ियों को जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply