HealthIndia

Apple Cider Vinegar vs Lemon Juice: पेट की चर्बी घटाने में कौन ज्यादा कारगर है?

सेब का सिरका या नींबू का रस, पेट की चर्बी घटाने में कौन ज्यादा कारगर है?
Image Source : FREEPIK
पेट की चर्बी कम करना आज के समय में ज्यादातर लोगों का लक्ष्य होता है। इसके लिए नियमित वर्कआउट और अच्छी खान-पान की आदतें ज़रूरी हैं, लेकिन कुछ लोग सेब का सिरका (एसीवी) और नींबू पानी को भी अपनी हेल्दी रूटीन में शामिल करते हैं, और हर सुबह और खाने के बाद इसका सेवन करते हैं, क्योंकि उनका मानना ​​है कि ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और पाचन क्रिया में मदद करते हैं। ये दोनों पेय पदार्थ पाचन में सुधार, टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने और वजन कंट्रोल करने जैसे कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स में कारगर है। लेकिन ज्यादातर लोग ये जानना चाहते हैं कि सेब का सिरका या नींबू का रस, वेट लॉस में क्या ज्यादा कारगर होता है। चलिए जानते हैं। 
 

1. सेब का सिरका

वैज्ञानिक शोधों के अनुसार, सेब का सिरका वजन घटाने में थोड़ा अधिक प्रभावी साबित हो सकता है क्योंकि इसमें एसीटिक एसिड होता है। यह शरीर में फैट बर्न करने वाले एंजाइम्स को सक्रिय करता है।
 
भूख पर नियंत्रण
यह आपको लंबे समय तक “पेट भरा हुआ” महसूस कराता है, जिससे आप कम कैलोरी लेते हैं।
 
ब्लड शुगर
सेब का सिरका खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे शरीर में चर्बी जमने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
 
इस बात का भी ध्यान रखें
इसे कभी भी सीधा न पिएं। हमेशा 1 गिलास पानी में 1-2 चम्मच मिलाकर पिएं, वरना यह दांतों के इनेमल और गले को नुकसान पहुंचा सकता है।
 

2. नींबू का रस

नींबू का रस वजन घटाने के लिए एक शानदार सपोर्टिव ड्रिंक है, जो मुख्य रूप से शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है।
 
विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट
यह शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। 
 
हाइड्रेशन
नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है, जो चर्बी घटाने के लिए बहुत जरूरी है।
 
पाचन
यह पाचन तंत्र को साफ रखता है और ब्लोटिंग कम करता है।
 

कौन ज्यादा कारगर?

अगर आप तेजी से पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो सेब का सिरका थोड़ा ज्यादा कारगर है। हालांकि, अगर आप एक सुरक्षित, सस्ता और ताज़ा तरीका ढूंढ रहे हैं जो आपके शरीर को डिटॉक्स करे, तो नींबू पानी एक बेहतरीन शुरुआत है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply