IndiaTrending

मटके के पानी को रेफ्रिजेरेटर की तरह ठंडा कैसे करें? अपनाकर देखें ये टिप्स

मटके के पानी को रेफ्रिजेरेटर की तरह ठंडा कैसे करें? अपनाकर देखें ये टिप्स

मटके के पानी को रेफ्रिजेरेटर की तरह ठंडा कैसे करें? अपनाकर देखें ये टिप्स

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और लोग इस मुताबिक ढलना भी शुरू कर चुके हैं। ऐसे में इस मौसम में लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। ठंडे पानी के लिए हममे से ज्यादातर लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कुछ लोग फ्रिज का पानी पीने से परहेज करते हैं क्योंकि ये गले को नुकसान पहुंचाता है। वहीं बैचलर्स के पास फ्रिज नहीं होती लेकिन इस चिलचिलाती धूप में सभी का मन ठंडा पानी पीने का करता है। ऐसे में बैचलर्स फ्रिज की जगह मिट्टी के मटके का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये शिकायत रहती है कि हर वक्त मटके का पानी ठंडा नहीं रहता। ऐसे में यहां हम आसान ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो कर आप मटके के पानी को हर वक्त ठंडा रख सकते हैं।

1. गीले सूती कपड़े का इस्तेमाल

यह सबसे असरदार तरीका है। एक मोटा सूती कपड़ा लें, उसे पानी में भिगोएं और मटके के चारों तरफ लपेट दें। जैसे-जैसे कपड़े का पानी सूखेगा, वह मटके की गर्मी को सोख लेगा। कपड़े को सूखने न दें, समय-समय पर उस पर पानी छिड़कते रहें।
2. मटके को रेत की क्यारी पर रखें
एक चौड़े बर्तन में बालू रेत भरें और उसे पानी से अच्छी तरह भिगो दें। अब मटके को उस गीली रेत के ऊपर रखें। रेत की नमी मटके की दीवारों को बाहर से ठंडा रखेगी, जिससे अंदर का पानी फ्रिज जैसा महसूस होगा।
3. हवादार जगह
मटके को कभी भी बंद कमरे या कोने में न रखें। इसे ऐसी जगह रखें जहां ताजी हवा आती हो। हवा के संपर्क में आने से वाष्पीकरण की गति बढ़ जाती है, जिससे पानी जल्दी और ज्यादा ठंडा होता है।
4. नया मटका
अगर आपका मटका पुराना हो गया है, तो उसके सूक्ष्म छिद्र धूल या नमक की वजह से बंद हो जाते हैं। पॉलिश किए हुए या पेंट किए हुए फैंसी मटके न खरीदें, क्योंकि उनमें हवा का संचार नहीं हो पाता। मटके को बाहर से कभी भी साबुन से न धोएं। केवल सादे पानी और ब्रश से साफ करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply