
Dhurandhar Title Track NBA: धुरंधर का क्रेज अब भारत से निकलकर इंटरनेशनल मंच तक पहुंच चुका है। फिल्म का फेमस टाइटल ट्रैक ‘ना दिल दे परदेसी नू’ हाल ही में अमेरिका में आयोजित एक बड़े NBA मैच के दौरान बजाया गया, जिसने वहां मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुए NBA मुकाबले के दौरान मशहूर डांस ग्रुप भांगड़ा एम्पायर ने इस गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी। यह मैच गोल्डन स्टेट वॉरियर्स और मिलवॉकी बक्स के बीच खेला जा रहा था।
डांसर्स ने पारंपरिक पंजाबी परिधान पहनकर जोश से भांगड़ा किया, जिससे पूरा स्टेडियम देसी बीट्स पर थिरकता नजर आया। गाने की ऊर्जा और डांस की लय ने माहौल को पूरी तरह उत्सव में बदल दिया। इस खास परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और भारतीय संगीत के ग्लोबल स्तर पर पहुंचने पर गर्व जता रहे हैं।
पुराने लोकगीत का मॉडर्न अंदाज
फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले अर्जुन रामपाल ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई। ‘ना दिल दे परदेसी नू’ असल में 1995 के मशहूर पंजाबी लोकगीत ‘जोगी’ का रीमेक है। मूल गाने को चरणजीत आहूजा ने कंपोज किया था और इसे मोहम्मद सादिक और रंजीत कौर ने गाया था। वहीं, इसके नए वर्जन को शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है और हनुमानकाइंड और जैस्मीन सैंडलस ने अपनी आवाज दी है।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ के गाने के लिए अरिजीत सिंह ने खुद किया अप्रोच, सामने आई दिलचस्प कहानी
ग्लोबल म्यूजिक ट्रेंड का उदाहरण
यह गाना एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे भारतीय लोक संगीत को मॉडर्न बीट्स और ग्लोबल स्टाइल के साथ पेश किया जा सकता है। ‘जोगी’ जैसे क्लासिक गाने ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी, और अब ‘धुरंधर’ का यह नया वर्जन उसी विरासत को आगे बढ़ा रहा है। धुरंधर का यह टाइटल ट्रैक साबित करता है कि भारतीय संगीत की पहुंच अब सीमाओं से परे हो चुकी है। NBA जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसका बजना न सिर्फ फिल्म के लिए, बल्कि पूरे भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है।



