
Image Source : FREEPIK
आजकल की बदलती जीवनशैली और खराब खान पान की वजह से लोग यूरिक एसिड की चपटे में तेजी से आ रहे हैं। शरीर में यूरिक एसिड का सामान्य स्तर पुरुषों में 3.4 से 7.0mg/dl और महिलाओं में 2.4 से 6.0 mg/dl होना चाहिए। जब यूरिक एसिड का स्तर इससे ज़्यादा हो जाता है तब जॉइंट्स में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए लोग प्रोटीन युक्त फूड्स का सेवन बंद कर देते हैं। लेकिन यूरिक एसिड बढ़ने पर प्रोटीन का सेवन बंद नहीं करना चाहिए बल्कि जिन फूड्स में प्यूरिन की मात्रा ज़्यादा होती है उसे नहीं खाना चाहिए? आइए जानते हैं गाउट या हाई यूरिक एसिड की स्थिति में क्या खाना फायदेमंद है और किन चीज़ों से दूरी बनाना बेहतर रहता है।
प्रोटीन नहीं, प्यूरिन वाले फूड्स हैं दुश्मन
यूरिक एसिड में अक्सर लोग प्रोटीन को पूरी तरह दोषी मान लेते हैं, लेकिन असल समस्या प्यूरिन वाले फूड्स से होती है जो शरीर में जाकर यूरिक एसिड का स्तर बढ़ाते हैं। अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो यह गाउट जैसी दर्दनाक समस्या का कारण बन सकता है।
यूरिक एसिड में क्या खाएं (Low Purine Foods)
यूरिक एसिड बढ़ने पर उसे कंट्रोल करने के लिए इन फूड्स का सेवन करना चाहिए। दूध, दही, छाछ जैसे लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स, माटर, गाजर, खीरा, लौकी जैसी हरी सब्जियां, सेब, केला, संतरा, चेरी जैसे फल यूरिक एसिड कम करने में मददगार माने जाते हैं। ओट्स, ब्राउन राइस, दलिया जैसे साबुत अनाज, बादाम, अखरोट, अलसी जैसे नट्स और सीड्स का सेवन भी नहीं करना चाहिए। साथ ही दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
यूरिक एसिड में किन चीजों से करें परहेज (High Purine Foods)
यूरिक एसिड बढ़ने पर इन कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। रेड मीट में मटन, बीफ का सेवन यूरिक एसिड के मरीजों को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ करना चाहिए। इसके आलावा ऑर्गन मीट, सीफूड जैसे झींगा, सार्डिन, ट्यूना, शराब और बीयर, मीठे पेय जैसी सोडा, पैकेज्ड जूस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें फ्रक्टोज ज्यादा होता है। साथ ही राजमा, मसूर जैसी दालों का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
सही डाइट और लाइफस्टाइल अपनाकर यूरिक एसिड को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। अगर समस्या बढ़ रही हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता



