BollywoodIndia

‘भूत बंगला’ के गाने के लिए अरिजीत सिंह ने खुद किया अप्रोच, सामने आई दिलचस्प कहानी

‘भूत बंगला’ के गाने के लिए अरिजीत सिंह ने खुद किया अप्रोच, सामने आई दिलचस्प कहानी

Arijit Singh Bhooth Bangla Song: बॉलीवुड में अक्सर मेकर्स सिंगर्स को गाने ऑफर करते हैं, लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल उलट रही। अरिजीत सिंह ने खुद आगे बढ़कर फिल्म भूत बंगला के गाने ‘तू ही दिसदा’ को गाने की इच्छा जताई। इस खबर ने फैंस के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही अरिजीत सिंह ने ‘तू ही दिसदा’ सुना, वह उसके इमोशंस से गहराई से जुड़ गए।

अरिजीत सिंह को लगा कि वह अपनी आवाज से इस गाने को और बेहतर बना सकते हैं। यही वजह रही कि अरिजीत सिंह ने खुद ‘भूत बंगला’ की टीम से संपर्क किया। म्यूजिक कंपोजर प्रीतम और प्रोडक्शन टीम भी अरिजीत सिंह के इस जुनून से काफी प्रभावित हुई। इसके बाद अरिजीत सिंह को इस गाने का हिस्सा बनाया गया। इस रोमांटिक ट्रैक में अरिजीत सिंह के साथ निकिता गांधी की आवाज भी सुनाई देती है। दोनों की सिंगिंग केमिस्ट्री ने गाने को और खास बना दिया है।

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री

‘तू ही दिसदा’ गाने में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जो इस रोमांटिक ट्रैक को और प्रभावी बनाती है। फिल्म भूत बंगला को लेकर एक और खास बात यह है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन करीब 14 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने पहले भी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं, इसलिए दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ये भी पढ़ें- Babil Khan Comeback: भोपाल में शुरू की नई शूटिंग, बाबिल खान ने दी अपडेट, काम पर लौटते ही दिखा कॉन्फिडेंस

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

‘भूत बंगला’ में परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी है और 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब फैंस न सिर्फ ‘भूत बंगला’ का बल्कि अरिजीत सिंह की आवाज में इस खास गाने को बड़े पर्दे पर सुनने के लिए भी बेहद उत्साहित हैं। ‘तू ही दिसदा’ पहले ही लोगों के दिलों में जगह बना चुका है और ‘भूत बंगला’ की रिलीज के साथ इसकी लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply