
Image Source : FREEPIK
गर्मी के मौसम में बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है क्योंकि पसीने के जरिए शरीर से पानी निकल जाता है। ऐसे में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए लोग पानी पीते हैं। शहरों में ज्यादातर लोग फ्रिज का पानी पीते हैं, लेकिन गांव में आज भी लोग मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। मटके का पानी न केवल प्यास बुझाता है बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। मटके में पानी रखने से इसकी गुणवत्ता में सुधार होता है। शहरों में भी अब कई लोग मटके का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसका पानी सेहत के लिए अमृत समान होता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मटके का पानी पीने से क्या क्या हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं।
1. प्राकृतिक रूप से ठंडा पानी
मटका ‘इवेपोरेटिव कूलिंग’ के सिद्धांत पर काम करता है। मिट्टी के छोटे-छोटे छिद्रों से पानी रिसकर बाहर आता है और हवा के संपर्क में आकर वाष्पित होता है, जिससे मटके के अंदर का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है। यह फ्रिज के पानी की तरह बहुत ज्यादा ठंडा नहीं होता, जिससे गला खराब होने का डर नहीं रहता।
2. पानी के pH स्तर को संतुलित करना
मिट्टी की एल्कलाइन होती है, जबकि हमारा शरीर और कई खाद्य पदार्थ अम्लीय होते हैं। जब हम मिट्टी के बर्तन का पानी पीते हैं, तो यह शरीर के एसिड के साथ मिलकर pH बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है, जिससे एसिडिटी और पेट की जलन कम होती है।
3. मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा
मटके का पानी पूरी तरह से केमिकल-मुक्त होता है। इसे पीने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित रहता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
4. गले के लिए सुरक्षित
अक्सर फ्रिज का बहुत ठंडा पानी पीने से खांसी या गले में खराश हो जाती है। मटके का पानी उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो श्वसन संबंधी समस्याओं या अस्थमा से पीड़ित हैं, क्योंकि इसका तापमान शरीर के अनुकूल होता है।
5. लू से बचाए
गर्मियों के दौरान मटके का पानी शरीर के विटामिन्स और मिनरल्स को बनाए रखने में मदद करता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और लू लगने के खतरे को काफी हद तक कम करता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
|
Summer Walking: वजन घटाने के लिए गर्मियों में कब और कितनी देर वॉक करना चाहिए? |



