CricketIndia

राजस्थान को पीछे छोड़ RCB बनी IPL 2026 की सबसे महंगी टीम, कभी राजस्थान के लिए खेलने वाला ये खिलाड़ी बना RCB का मालिक

RCB IPL 2026 Aryaman Birla

आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च को आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के बीच मैच से हो रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम ने 18 सालों बाद पहली बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया था, अब 19वें सीजन के शुरू होने से पहले आरसीबी से एक बड़ी खबर आ रही है, आरसीबी (RCB) की टीम को आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले संघ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम को 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम देकर खरीदा है.

गौरतलब है कि आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन इन्वेस्टमेंट कंपनी ने मिलकर आरसीबी (RCB) फ्रेंचाइजी को 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम में खरीदा है. उन्होंने यूनाइटेड स्पीरिट्स लिमिटेड से बेंगलुरू टीम की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है.

कभी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले आर्यमान बिरला बने RCB के चेयरमैन

आरसीबी के मौजूदा मालिक आर्यमान बिरला कभी एक सफल क्रिकेटर हुआ करते थे, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2018 के नीलामी में 30 लाख में खरीदा था, लेकिन इस खिलाड़ी को कोई मैच खेलने को नही मिला था, अब आर्यमान बिरला एक बिजनेसमैन के तौर पर आरसीबी के मालिक हैं और उन्हें फ्रेंचाइजी का चेयरमैन बनाया गया है.

आदित्य बिरला ग्रुप के डायरेक्टर, आर्यमान विक्रम बिरला RCB फ्रेंचाइजी के चेयरमैन होंगे, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी टीम के वाइस चेयरमैन होंगे. इससे पहले काल सोमानी के नेतृत्व वाले ग्रुप ने राजस्थान रॉयल्स को 1.63 बिलियन डॉलर में खरीदा था, जो करीब 15,286 करोड़ रुपये के बराबर है.

मगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की डील 16,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा में हुई है. इस डील के तहत आरसीबी की मेंस और वीमेंस टीम का मालिकाना हक भी इस नए ग्रुप के पास होगा.

कौन हैं आर्यमान बिरला?

उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला के पुत्र आर्यमन बिरला न केवल एक सफल व्यवसायी हैं, बल्कि पूर्व क्रिकेटर भी हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेला और नवंबर 2017 में ओडिशा के खिलाफ रजत पाटीदार के साथ पारी की शुरुआत करते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया.

आर्यमन के करियर का सबसे यादगार पल 2018 रणजी सीजन के दौरान आया, जब उन्होंने बंगाल के खिलाफ नाबाद शतक बनाया. इस पारी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया और इसी प्रदर्शन के चलते उनका चयन आईपीएल में हुआ, जहां राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने उन्हें 2018 की नीलामी में ₹30 लाख में खरीदा, हालांकि उन्होंने कोई मैच नहीं खेला.

आर्यमन वर्तमान में आदित्य बिरला मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन के बोर्ड में कार्यरत हैं और ग्रासिम इंडस्ट्रीज और आदित्य बिरला फैशन जैसी समूह कंपनियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं.

उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ऑनर्स के साथ एमबीए, बेयस बिजनेस स्कूल से ग्लोबल फाइनेंस में मास्टर डिग्री और मुंबई विश्वविद्यालय से वाणिज्य की डिग्री प्राप्त की है.

 IPL 2026 से पहले 15286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स, अमेरिका की ये कंपनी बनी अब नई मालिक

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply