Andhra Pradesh Bus Fire: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में भीषण हादसा हो गया. जहां एक बस और ट्रक में टक्कर के बाद बस में आग लग गई. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए. पुलिस ने बताया घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है.
हादसे के समय करीब 35 यात्री थे सवार
पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह 6 बजे हुआ और हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे. यह निजी यात्री बस तेलंगाना के जगित्याल से नेल्लोर जिले के कालीगिरि जा रही थी. इसी दौरान टिपर ट्रक से टकरा गई.
#WATCH मरकापुरम, आंध्र प्रदेश | प्रकाशम जिले के रायवरम के पास हुए एक सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। स्लैब खदानों के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक टिपर लॉरी से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई।
(सोर्स: डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर श्रीकांत) pic.twitter.com/f5MzXaqV1g— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2026
मार्कापुरम के DSP ने दी ये जानकारी
मार्कापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नागराजू ने बताया ‘करीब 8 लोग जिंदा जल गए और अब तक करीब 18 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. बचाव दल मृतकों की पहचान करने और उनके परिजन के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं. नागराजू ने आशंका जताई कि कुछ शव अब भी बस के अंदर फंसे हो सकते हैं.
मरकापुरम, आंध्र प्रदेश | प्रकाशम जिले के रायवरम के पास हुए एक सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। स्लैब खदानों के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक टिपर लॉरी से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई।
(तस्वीरें सोर्स: DG फायर) pic.twitter.com/VpKzMPyNs7— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2026
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही अधिकारियों को घायलों को पर्याप्त चिकित्सकीय सहायता देने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की व्यापक जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया.
Strait of Hormuz: ईरान ने भारत को दी स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से गुजरने की इजाजत, इन 4 मित्र देशों को भी छूट
The post Andhra Pradesh Bus Fire: बस और ट्रक में भिड़ंत के बाद बस में लगी भीषण आग, 14 यात्री जिंदा जले appeared first on Jago India Jago.



