IndiaTrending

गर्मी में घर को ठंडा कैसे रखें? अपनाएं ये टिप्स, नहीं पड़ेगी एसी-कूलर की जरूरत

गर्मी में घर को ठंडा कैसे रखें? अपनाएं ये टिप्स
Image Source : FREEPIK

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। अभी तो मार्च ही खत्म होने को है और गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। कुछ घरों में एसी-कूलर का भी इस्तेमाल होने लगा है। लेकिन घंटों एसी-कूलर चलाने के बाद भी घर गर्म ही रहता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि घर को ठंडा कैसे रखा जाए। कुछ स्मार्ट और आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने घर को बिना एसी-कूलर के भी ठंडा रख सकते हैं। यहां जानें घर को ठंडा रखने का आसान तरीका। 

दिन में खिड़कियां बंद रखें
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच गर्म हवाएं चलती हैं। इस दौरान खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने से बाहर की लू अंदर नहीं आती।

भारी और गहरे रंगों के पर्दे 
गहरे रंग या ‘ब्लैकआउट’ पर्दे सूरज की रोशनी को ब्लॉक कर देते हैं। खस या जूट के पर्दे और भी प्रभावी होते हैं।

शाम को खिड़कियां खोलें
सूरज ढलने के बाद जब बाहर का तापमान कम हो जाए, तब घर की विपरीत दिशा वाली खिड़कियां खोल दें। इससे ठंडी हवा अंदर आएगी और दिन भर की गर्मी बाहर निकल जाएगी।

इनडोर प्लांट्स 
पेड़-पौधे न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि वातावरण की गर्मी को सोखकर उसे ठंडा भी रखते हैं। ऐसे में आप घर में एलोवेरा और स्नेक प्लांट लगा सकते हैं। ये हवा को शुद्ध और ठंडा रखते हैं। इसके अलावा मनी प्लांट और एरेका पाम भी आप लगा सकते हैं। इन्हें घर के कोनों में रखने से नमी बनी रहती है।

LED लाइट्स का इस्तेमाल
पुराने पीले बल्ब बहुत गर्मी पैदा करते हैं। उनकी जगह LED का इस्तेमाल करें, जो ठंडी रहती हैं।

पोछा लगाएं
गर्मी में दिन में दो बार ठंडे पानी से पोछा लगाने से फर्श का तापमान गिर जाता है और कमरा तुरंत ठंडा महसूस होने लगता है।

व्हाइट रिफ्लेक्टिव पेंट
अगर आप सबसे ऊपरी मंजिल पर रहते हैं, तो छत पर चूना या सफेद ‘हीट रिफ्लेक्टिव’ पेंट करवाएं। यह सूरज की किरणों को परावर्तित कर देता है, जिससे छत तपती नहीं है।

सपने हो जाएंगे सच, अगर आपने गांठ बांध ली Albert Einstein की ये 10 बातें

घर पर सांभर मसाला कैसे बनाएं? इस तरह बनाएंगे तो मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply