BollywoodIndia

एग्जाम पेपर तक पहुंचा ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, सवालों में दिखे हमजा-रहमान जैसे किरदार, स्टूडेंट्स भी हुए हैरान

एग्जाम पेपर तक पहुंचा ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, सवालों में दिखे हमजा-रहमान जैसे किरदार, स्टूडेंट्स भी हुए हैरान

Dhurandhar 2 In Exam Paper: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज अब सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में भी शामिल हो चुका है। दिसंबर 2025 में आए पहले पार्ट के बाद अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता ने इस फ्रेंचाइजी को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

दरअसल, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन इस बार इसकी लोकप्रियता ने एक नया मोड़ ले लिया है, अब यह क्लासरूम और एग्जाम पेपर तक पहुंच चुकी है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर बना एग्जाम पेपर

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अकाउंट्स का क्वेश्चन पेपर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘धुरंधर’ फिल्म के किरदारों के नाम शामिल किए गए हैं। इस पेपर में फिल्म के चर्चित किरदार हमजा, रहमान और अजय सान्याल का जिक्र किया गया है। ये किरदार क्रमशः रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर माधवन से जुड़े हुए हैं।

 

View this post on Instagram

 

एग्जाम पेपर में इन नामों का इस्तेमाल इस बात का संकेत है कि ‘’ ने पॉप कल्चर में अपनी मजबूत जगह बना ली है। सिर्फ यही नहीं, पेपर में एसपी असलम, यालिना जमाली और जमील जमाली जैसे अन्य किरदारों का भी जिक्र किया गया, जिससे यह और ज्यादा दिलचस्प बन गया।

वायरल पेपर देख यूर्जस ने सोशल मीडिया पर दिए मजेदार रिएक्शन

हालांकि, अब इस वायरल पेपर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग इसे टीचर्स की क्रिएटिविटी बता रहे हैं, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में फिल्म के सीन को याद करते हुए कमेंट किए हैं।इसी बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “यहां भी रहमान का जिक्र आ गया,” तो वहीं दूसरे ने कहा कि “ऐसे पेपर से पढ़ाई में मजा आता है।”

ये भी पढ़ें-

फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता

आपको बता दें कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का निर्देशन ने किया है और यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार कमाई की और अब बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply