IndiaTrending

बची हुई ब्रेड से बनाएं मेदु वड़ा, स्वाद में जबरदस्त, बेहद आसान बनाने का तरीका, नोट कर लीजिए रेसिपी

मेदु वड़ा
Image Source : READY STEADY EAT/YT

क्या आपको भी यही लगता है कि मेदु वड़ा बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आज हम आपको बची हुई ब्रेड से मेदु वड़ा बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेदु वड़ा बनाने के लिए 6-7 बची हुई ब्रेड स्लाइस, एक कटोरी सूजी, एक कटोरी दही, 2 चम्मच कटा हुआ प्याज, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच अदरक और मिर्च का पेस्ट, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हाफ चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच सांबर मसाला, एक कटोरी कटा हुआ हरा धनिया, नमक और तेल की जरूरत पड़ेगी। आइए स्टेप बाई स्टेप मेदु वड़ा बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- ब्लैक ब्रेड की स्लाइस को मिक्सर में डालिए और अच्छी तरह से पीस लीजिए।

दूसरा स्टेप- एक कटोरे में पिसी हुई ब्रेड स्लाइस, सूजी और दही निकालकर मिक्स कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद मिक्सचर में प्याज, अदरक-मिर्च का पेस्ट, सांबर मसाला को भी एड कर लीजिए।

चौथा स्टेप- धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और जीरे को भी मिक्स कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- आखिर में मिश्रण में कटा हुआ हरा धनिया भी मिला लीजिए। अब इसमें थोड़ा सा पानी भी एड कर लीजिए जिससे एक सॉफ्ट आटा तैयार हो जाए।

छठा स्टेप- आटे से मीडियम साइज के गोले बनाइए और बीच में छेद कर दीजिए। मेदु वड़े की शेप तैयार है।

सातवां स्टेप- कढ़ाई में तेल को गर्म कीजिए और मेदु वड़े को तब तक फ्राई कीजिए जब तक ये कुरकुरा न हो जाएं।

आप मेदु वड़ा को चटनी या फिर केचअप के साथ परोस सकते हैं। महज 15 मिनट के अंदर मेदु वड़ा सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को मेदु वड़े का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। आपको इस रेसिपी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply