
Dhurandhar 2 Worldwide Collection Day 9: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मेगा बजट फिल्म ने न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।
फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भी शानदार प्रदर्शन किया। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में 41.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है। विदेशों में फिल्म ने अब तक 274 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ धुरंधर 2 का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1128.99 करोड़ रुपये हो गया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है।
शाहरुख खान और प्रभास को छोड़ा पीछे
फिल्म की इस ताबड़तोड़ कमाई ने कई बड़े सुपरस्टार्स के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। धुरंधर 2 ने की जवान और प्रभास की कल्कि 2898 एडी के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म की नजर केजीएफ चैप्टर 2 और अपनी प्रीक्वल धुरंधर के रिकॉर्ड्स पर टिकी हुई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे यह और भी नए रिकॉर्ड बना सकती है।
स्टार कास्ट और कहानी का कमाल
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक अंडरकवर जासूस के मिशन पर आधारित है, जो आतंकवादियों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए हर संभव कोशिश करता है। दमदार एक्शन, इमोशनल ड्रामा और शानदार निर्देशन ने इस फिल्म को दर्शकों का फेवरेट बना दिया है। कुल मिलाकर, का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है और यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।



