
Image Source : FREEPIK
अखरोट दुनिया भर में खाए जाने वाले सबसे पसंदीदा मेवों में से एक हैं, जो अपनी बनावट, स्वाद और कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। लेकिन सभी अखरोट एक जैसे नहीं होते। जहां इन्हें उगाया जाता है, उसके आधार पर अखरोट के स्वाद, बनावट, ऑयल की मात्रा और पोषण में अंतर हो सकता है। बाजार में आमतौर पर दो तरह के अखरोट उपलब्ध होते हैं जिनमें पहला कश्मीरी अखरोट, कैलिफोर्निया अखरोट है। ऐसे में लोगों के मन में जो एक कॉमन सवाल रहता है वो है कश्मीरी अखरोट या कैलिफोर्नियाई अखरोट क्या बेस्ट होता है और सेहत के लिए कौन सा सबसे ज्यादा फायदेमंद है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कश्मीरी अखरोट बनाम कैलिफोर्नियाई अखरोट: कौन सा बेस्ट है।
कौन सा होता है बेस्ट?
कौन सा ज्यादा फायदेमंद है?
अगर हम शुद्ध पोषण की बात करें, तो कश्मीरी अखरोट इसमें आगे है। इसके पीछे कुछ मुख्य कारण हैं।
नेचुरल ऑयल
कश्मीरी अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और नेचुरल ऑयल की मात्रा अधिक होती है, जो मस्तिष्क और हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।
कश्मीरी अखरोट ज्यादातर पारंपरिक तरीकों से उगाए जाते हैं, उनमें कीटनाशकों और रसायनों का उपयोग बहुत कम या न के बराबर होता है।
ताजगी
भारत में होने के कारण, कश्मीरी अखरोट स्थानीय बाजारों में अधिक ताजे मिल सकते हैं।
कौन सा चुनें?
अगर आप अखरोट को दिमाग तेज करने या कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए “दवाई” के तौर पर खा रहे हैं, तो कश्मीरी अखरोट चुनें। अगर आप बच्चों के टिफिन या स्नैकिंग के लिए आसान विकल्प देख रहे हैं, तो कैलिफोर्नियाई अखरोट बेहतर हैं क्योंकि उन्हें छीलना आसान है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



