
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के बीच पहला मैच खेला गया, जहां टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए, इसके जवाब में आरसीबी (RCB) की टीम ने विराट कोहली (Virat Kohli) के नाबाद 69 रनों की बदौलत 15.4 ओवरों में ही इस मैच को अपने नाम कर लिया.
आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के बीच खेले गए इस मैच में रनों के साथ चौके और छक्के की भी बारिश हुई. वहीं मैच में कई रिकॉर्ड बने और कई रिकॉर्ड टूटे.
RCB vs SRH मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश
आज आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के बीच खेले गए इस मैच में कौन से रिकॉर्ड बने और कौन से रिकॉर्ड टूटे. आइए देखते हैं.
1.कप्तान बनने से पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
200 – रविंद्र जडेजा
153 – मनीष पांडे
148 – अक्षर पटेल
137 – कायरन पोलार्ड
126 – सूर्यकुमार यादव
119 – ईशान किशन*
2. 3000 आईपीएल रन बनाने में सबसे कम गेंद खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज
2028 – ऋषभ पंत
2082 – युसूफ पठान
2130 – सूर्यकुमार यादव
2135 – सुरेश रैना
2152 – महेंद्र सिंह धोनी
2180 – ईशान किशन*
2203 – केएल राहुल
3.आईपीएल कप्तानी डेब्यू पर सर्वोच्च स्कोर
119 – संजू सैमसन (आरआर) बनाम पीबीकेएस, 2021
99* – मयंक अग्रवाल (पीबीकेएस) बनाम डीसी, 2021
93* – श्रेयस अय्यर (डीसी) बनाम केकेआर, 2018
88 – फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी) बनाम पीबीकेएस, 2022
83 – जिरोन पोलार्ड (एमआई) बनाम पीबीकेएस, 2019
80 – ईशान किशन (एसआरएच) बनाम आरसीबी, 2026*
4.एसआरएच के लिए आईपीएल कप्तानी डेब्यू पर 50 से अधिक रन
72* (34) – ईशान किशन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2026*
69* (41) – मनीष पांडे बनाम एमआई, अबू धाबी, 2021
53 (42) – डेविड वार्नर बनाम सीएसके, चेन्नई, 2015
5.एसआरएच के लिए आईपीएल कप्तानी डेब्यू पर 50 से अधिक रन
72* (34) – ईशान किशन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2026*
69* (41) – मनीष पांडे बनाम एमआई, अबू धाबी, 2021
53 (42) – डेविड वार्नर बनाम सीएसके, चेन्नई, 2015
6.आईपीएल में आरसीबी द्वारा पहले 10 ओवरों में बनाए गए सर्वोच्च स्कोर
129/0 बनाम पंजाब किंग्स, बेंगलुरु, 2016
128/0 बनाम पुणे वारियर्स, बेंगलुरु, 2013
126/2 बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2026*
7.आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन
4027 – विराट कोहली*
3285 – डेविड वार्नर
3238 – रोहित शर्मा
2843 – शिखर धवन
2832 – रॉबिन उथप्पा
8.विराट कोहली के SRH के खिलाफ पिछले 5 स्कोर
100 (63)
42 (20)
51 (43)
43 (25)
69* (38) — आज
9.पिछले 2 सीजन में विराट कोहली का आईपीएल के पहले मैच में प्रदर्शन
आईपीएल 2025: 59* (36) बनाम केकेआर, कोलकाता
आईपीएल 2026: 69* (38) बनाम एसआरएच, बेंगलुरु
10.आईपीएल में 200 से अधिक रनों का पीछा करने में लगने वाले सबसे कम ओवर
15.4 – आरसीबी बनाम एसआरएच (RCB vs SRH), बेंगलुरु, 2026*
15.5 – आरआर बनाम जीटी, जयपुर, 2025
16.0 – आरसीबी बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024
16.3 – एमआई बनाम आरसीबी, वानखेड़े, 2023
17.3 – डीसी बनाम जीएल, दिल्ली, 2017
11.आईपीएल में आरसीबी द्वारा 200 से अधिक रनों का सफल पीछा
228 बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025
204 बनाम केएक्सआईपी, बेंगलुरु, 2010
202 बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2026*
201 बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024
12.यह एसआरएच के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज़ भी है, इससे पहले 2014 में पंजाब किंग्स ने हैदराबाद में 206 रनों का पीछा किया था.
RCB vs SRH: विराट कोहली के तूफ़ान के आगे फीकी पड़ी ईशान किशन की 80 रनों की पारी, 6 विकेट से जीती RCB



