मध्यप्रदेश : जबलपुर में लवजिहाद का एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक द्वारा अपनी पहचान छिपाकर युवती के साथ लंबे समय तक शोषण करने के आरोप लगे हैं. जानकारी के अनुसार आरोपी अब्दुल फराज खान ने खुद को “राहुल” बताकर युवती से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया.
और इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक युवती के साथ संबंध बनाए और इस दौरान उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध भी स्थापित किए.पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे जबलपुर के अलावा अन्य शहरों में भी ले गया, जहां उसके साथ ज़्यादती की गई.
मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं जिसकी जानकारी युवती को बाद में हुई। सच्चाई सामने आने के बाद जब युवती ने आरोपी से दूरी बनानी शुरू की, तो उसने उसे धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उनके अंतरंग पलों के वीडियो बनाए थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार दबाव बना रहा था.इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकियां भी दीं, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी ने उसे नशीली वस्तु खिलाकर भी कई बार उसके साथ ज़्यादती की। लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने आत्महत्या तक का मन बना लिया था.हालांकि, कुछ वकीलों के संपर्क में आने के बाद उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई, जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर मामला दर्ज कराया.

युवती की शिकायत के आधार पर जबलपुर के ओमती थाने में आरोपी अब्दुल फराज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 89, 115 (2) और 351 (3) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वही मामले में वकील आलोक जैन ने इसे बेहद गंभीर बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
वहीं ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.इस घटना को लेकर कुछ वकीलों द्वारा लव जिहाद का आरोप भी लगाया गया है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.



