

आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों OTT पर तहलका मचा रही है. 1 घंटे 52 मिनट की ये फिल्म न सिर्फ दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है, बल्कि 50 देशों में भी ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म है ‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’. आइए जानते हैं कि आप इस फिल्म को ओटीटी पर कहां देख सकते हैं.
क्राइम ड्रामा ‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’ ने रिलीज होते ही ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. ये फिल्म 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म को अब तक 25.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह 50 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. बता दें ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखी जा सकती है. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.7 की रेटिंग मिली है.
बता दें, ये फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन टॉम हार्पर ने किया है और स्टीफन नाइट ने इसे लिखा है. फिल्म में सिलियन मर्फी, बेका फर्ग्यूसन, बैरी केओघन, टिम रोथ और जे लिकुरगो जैसे कलाकार हैं.
यह फिल्म दूसरे वर्ल्ड वॉर के समय की कहानी दिखाती है. इसमें टॉमी शेल्बी अपनी मौत का नाटक करने के बाद दोबारा लौटता है और एक खतरनाक मिशन पर निकलता है. उसका मकसद देश के दुश्मनों और नाजियों के खतरे को खत्म करना होता है.
इस दौरान उसे एक नए दुश्मन जॉन बेकेट का सामना करना पड़ता है, जो उसके साम्राज्य को खत्म करना चाहता है. वहीं टॉमी का बेटा ड्यूक भी अपनी जिम्मेदारियां संभालते हुए नजर आता है. आखिर में टॉमी अपने दुश्मनों को हरा देता है और अपने पुराने अतीत को पीछे छोड़कर एक नई जिंदगी की शुरुआत करता है.



