इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
क्विंटन डिकॉक मुंबई की प्लेइंग 11 में नहीं है न ही सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स की लिस्ट में हैं.मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, 4 हार्दिक पंड्या (कप्तान), 5 शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, गजनफर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट.कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी.
हेड टू हेडबात करें केकेआर और मुंबई इंडियंस के हेड टू हेड की, तो दोनों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में मुंबई ने बढ़त हासिल करते हुए 24 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता ने 11 मैच अपने नाम किए. हेड टू हेड के लिहाज से एमआई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. पिच रिपोर्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच गेंदबाजों की कब्रिस्तान मानी जाती है. इस पिच पर गेंदबाजों की खूब पिटाई होती है. यहां कोई भी स्कोर चेज हो सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.
दोनों ही टीमों में कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं. ऐसे में एक हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है.मैच प्रिडिक्शन हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. मुकाबला बिल्कुल 50-50 का है. ऐसे में जो भी टीम लक्ष्य का पीछा करेगी, उसके जीतने के चांस ज्यादा हैं. केकेआर का बैटिंग अटैक बेहतर है, लेकिन गेंदबाजी कमजोर दिख रही है. वहीं मुंबई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों सॉलिड नजर आ रही है.
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स/कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट. इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मारकंडेकोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक. इम्पैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी या कार्तिक त्यागी


