CricketIndia

रिंकू सिंह की इस गलती की वजह से मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से दी शिकस्त, रोहित शर्मा ने खेली तूफानी पारी

Mumbai Indians vs KKR

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का दूसरा मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम के बीच खेला गया. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. केकेआर की टीम टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी तो भारतीय बल्लेबाजों के बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 220 रन बनाए.

इसके बाद जब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रयान रिकल्टन की बदौलत हार्दिक पंड्या की टीम ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर पहला जीत अपने नाम किया.

भारतीय बल्लेबाजों की बदौलत 200 रनों के आंकड़े को पार करने में सफल रही केकेआर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर (KKR) के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और फिन एलेन ने पारी की शुरुआत की, इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की. फिन एलेन 17 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद आए कैमरून ग्रीन ने अजिंक्य रहाणे के साथ 40 रनों की साझेदारी की और 18 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभालने की कोशिस की, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे 40 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए आए और अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर केकेआर के स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचाया.

अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रन बनाए, वहीं रिंकू सिंह के बल्ले से 21 गेंदों में 33 रन निकले, जिसकी बदौलत केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाने में सफल रही.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन खर्च करके सबसे ज्यादा 3 बल्लेबाजों को आउट किया.

रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की बदौलत जीती Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम के लिए रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने पारी की शुरुआत की दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और 148 रनों की ओपनिंग साझेदारी निभाई. रोहित शर्मा 38 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के लगाकर 78 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद आए सूर्यकुमार यादव कुछ खास नही कर सके और 8 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए, सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 3 चौके जड़े. इसके बाद रयान रिकल्टन भी 43 गेंदों में 81 रन बनाकर रनआउट हुए. इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम लक्ष्य के करीब पहुंच चुकी थी, लेकिन 6 रन पहले ही तिलक वर्मा छक्का लगाने के चक्कर में अपना विकेट सुनील नरेन को दे बैठे, लेकिन उसके बाद हार्दिक पंड्या ने उसी ओवर में अंतिम गेंद पर चौका जड़कर स्कोर को बराबर कर दिया और पहली ही गेंद पर नमनधीर ने मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी.

इसी के साथ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 13 सालों बाद पहली बार आईपीएल का पहला मैच अपने नाम किया है. मुंबई इंडियंस की जीत में रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने अहम भूमिका निभाई.

रिंकू सिंह की ये गलती बनी हार की वजह

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रिंकू सिंह की गलती का पूरा फायदा उठाया. केकेआर ने शुरुआत में रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन को सेट होने का पूरा मौका दिया. स्पिनरों को 5 ओवरों के बाद लेकर आए तब तक रोहित शर्मा और रिकल्टन सेट हो चुके थे, वहीं अंत में जब सुनील नरेन की जरूरत थी तो उन्हें लेकर रिंकू सिंह नही आए, 19वें ओवर में जब सुनील नरेन गेंदबाजी के लिए आए तब तक मुंबई इंडियंस इस मैच को अपने नाम कर चुकी थी.

 MS Dhoni 6 मैचों से हुए बाहर, संजू सैमसन नही ये 2 खिलाड़ी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज कर सकते हैं माही को रिप्लेस

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply