HealthIndia

सुबह खाली पेट काला चना भिगोकर खाने से क्या होता है? जानें फायदे और सेवन का सही तरीका

काला चना
Image Source : INSTAGRAM: THINK_BEYONDMEDICINES

काला चना का सेवन लोग सब्जी बनाने से लेकर चाट बनाने में खूब करते हैं। लेकिन अगर आप इसे भिगोकर, इसका सेवन खाली पेट करते हैं तो फायदों की लिस्ट बढ़ जाती है। जानिए खाली पेट इसका सेवन करने से सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद होता है।

भीगा हुआ काला चना खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे:

  • वजन होता है कंट्रोल: रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने खाना वजन घटाने का एक बेहतरीन तरीका है। इसमें ज़्यादा मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे भूख कम लगती है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा कम होती है। यह पाचन को सुधारने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है, जो वजन कम करने के लिए आवश्यक है

  • आंखों को होता है फायदा: भीगे हुए काले चने का सेवन करने से आंखों को भी लाभ होता है। ये आंखों की कोशिकाओं की रक्षा करता है। जिससे कि आंखों को देखने की क्षमता और भी मजबूत होती है। अगर आप भी अपनी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो रोजाना भीगे चने का सेवन करें।

  • खून की कमी होती है दूर: अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गई है तो अपनी डाइट में काले चने को शामिल करें। भीगे हुए काले चने एनीमिया (खून की कमी) को दूर करने का एक बेहतरीन और प्राकृतिक उपाय हैं, क्योंकि इनमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।

  • डायबिटीज में फ़ायदेमंद: डायबिटीज में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए भीगा हुआ काला चना और उसका पानी बेहद कारगर है। रोजाना सुबह खाली पेट एक मुट्ठी भीगे चने या उसके पानी का सेवन करने से फाइबर और न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

सेवन का सही तरीका?

रात में एक मुट्ठी काले चने को अच्छी तरह धोकर साफ पानी में भिगो दें। सुबह उठकर खाली पेट इन्हें अच्छी तरह चबाकर खाएं। स्वाद और फायदे बढ़ाने के लिए आप इसमें अदरक, जीरा, नींबू का रस या थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोज सुबह 30 से 50 ग्राम (लगभग एक मुट्ठी) चने का सेवन पर्याप्त है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply