CrimeIndia

पत्नी गई मायके तो प्रेमिका को बुलाया घर, हत्या कर टुकड़ों में काटा; फिर शव को फ्रिज में रख दिया

शादीशुदा प्रेमी ने मोनिका की हत्या कर टुकड़ों में काट फ्रिज में रखा शव
Image Source : REPORTER INPUT

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर में गजुवाका पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत LV नगर में नौसेना के एक 35 वर्षीय कर्मचारी ने अपने घर पर एक 29 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। उसने महिला के शव के टुकड़े किए, कुछ हिस्सों को नष्ट कर दिया और बाकी हिस्सों को एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया। इस अपराध का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर किया।

कुछ हफ्ते पहले मायके गई थी पत्नी

मृतका की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। आरोपी, सी.एच. रविंद्र एक नेवी टेक्नीशियन है और विजयनगरम ज़िले के राजम का रहने वाला है। रविंद्र शादीशुदा था और विशाखापट्टनम शहर की रहने वाली मोनिका के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविंद्र की पत्नी कुछ हफ्ते पहले अपने मायके विजयनगरम चली गई थी, जिससे वह घर में अकेला रह गया था।

रविवार दोपहर को रविंद्र का फोन आने के बाद मोनिका उसके घर गई। दोनों कई घंटों तक घर पर रहे, लेकिन बताया जा रहा है कि शाम को उनके बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर रविंद्र ने चाकू से गोदकर मोनिका की हत्या कर दी और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

कुछ अंगों को नष्ट किया, बाकी को फ्रिज में रखा

आरोप है कि उसने शरीर के कुछ अंगों को एक बैग में पैक किया। किसी सुनसान जगह पर जाकर उन्हें नष्ट कर दिया, जबकि बाकी अंगों को अपने फ्रिज में रख लिया। पुलिस ने बताया कि बाद में रविंद्र थाने गया, अपना जुर्म कबूल किया और सरेंडर कर दिया। अधिकारियों ने उसके घर से शरीर के कुछ अंग बरामद किए। हालांकि, सिर गायब था और अधिकारियों को शक है कि रविंद्र ने उसे कहीं और ठिकाने लगा दिया है। सिर और शरीर के बाकी अंगों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है।

रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की हत्या, बात करते-करते अकरम ने घोंप दिया चाकू; छावनी में तब्दील हुआ गांव

निकालनी थी दायें हाथ की छठी उंगली, निकाल दी बायें हाथ की उंगली; परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply