IndiaTrending

क्या है Gen-Z का नया फैशन ट्रेंड, जिसे कहते हैं साइलेंट लग्जरी, जानिए कैसी होती है कपड़ों की पसंद

Gen-Z का फैशन
Image Source : FREEPIK

मिलेनियल्स और जेनरेशन-जी यानि Gen-Z में सिर्फ पीढ़ी का फर्क नहीं है बल्कि इनकी सोच भी बहुत अलग है। खाने-पीने से लेकर फैशन तक हर फील्ड में इनका नजरिया एकदम अलग है। जेन-ज़ी के बीच ऐसे कई शब्द ट्रेंड में हैं जिनका हमें और आपको मतलब भी नहीं पता होता है। अब Gen-Z के बीच फैशन और लाइफस्टाइल को लेकर ‘साइलेंट लग्जरी’ (Silent Luxury), ‘क्वाइट लग्जरी’ (Quiet Luxury) या ‘स्टेल्थ वेल्थ’ (Stealth Wealth) जैसे शब्द ट्रेंड में हैं। ये नया फैशन ट्रेंड है, जो आपकी सोच से काफी अलग है। आइये जानते हैं इसमें क्या खास होता है और किस तरह का फैशन जेनरेशन-जी को पसंद है।

Gen-Z का फैशन ट्रेंड

एक वक्त था जब लोग मॉडल्स, एक्ट्रेस और बड़ी हस्तियों के फैशन को कॉपी करते थे। फिल्मों में आने वाले स्टाइल रातोंरात लोगों की पसंद बन जाया करते थे। एक्टर और एक्ट्रेस के पहने गए गर्मी, सर्दी या पार्टी वियर ड्रेस ही आम लोग कॉपी करते थे। खासतौर से युवा इसमें सबसे आगे हुआ करते थे, लेकिन अब Gen-Z के साथ ऐसा नहीं है। ये लोग अपनी पसंद, अपने आराम और अपनी जरूरतों के हिसाब से कपड़े पहनते हैं। ये कपड़े क्लासी और सादगी भरे होते हैं। 

क्या है साइलेंट लग्जरी

साइलेंट लग्जरी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस फैशन में दिखावे से अलग सादगी और क्लास पर फोकस किया जाता है। युवा बड़े प्रिंट, डिजाइन, लोगो या चमकीले कपड़े पहने की बजाय सिंपल डिजाइन, पेस्टल शेड, प्लेन लाइट कलर, कपड़े की हाई क्वालिटी और टाइमलेस स्टाइल को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। कपड़े और चीजें क्लासी होनी चाहिए। ये लोग महंगे-महंगे ब्रांड के कपड़े, जूते, घड़ी और फैशन की जगह सिंपल कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इनके स्टाइल में दिखावे की बजाय आराम और सादगी झलकती है। Gen-Z चमक-दमक की जगह मिनिमल, आरामदायक और क्लासी कपड़े पहनना पसंद कर रहे हैं। भले ही ये ब्रांड के पीछे नहीं भागते हों, लेकिन कपड़े की क्वालिटी पर ध्यान जरूर देते हैं। इनके फैशन में चटकदार डिजाइन की बजाय सिंपल स्टाइल होता है। रंगों में हल्के रंग जैसे बेज, ग्रे, व्हाइट या ब्लैक और न्यूट्रल शेड पसंद किए जाते हैं। जो सदाबहार लगें और एलिगेंट लुक भी दें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply