IndiaTrending

वसई में हैवानियत! ऑटो चालक ने 4 साल के मासूम का पैर पकड़कर जमीन पर पटका, देखें रूह कंपा देने वाला VIDEO

वसई में हैवानियत! ऑटो चालक ने 4 साल के मासूम का पैर पकड़कर जमीन पर पटका, देखें रूह कंपा देने वाला VIDEO

Vasai Child Attack News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक ऑटो रिक्शा चालक ने चार साल के बच्चे को उसके पिता से बहस के बाद बेरहमी से पीटा। चालक ने बच्चे को उसका पैर पकड़कर उठाया और जमीन पर पटक दिया और फिर लोहे की छड़ से कथित तौर पर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात वसई की एक हाउसिंग सोसाइटी में घटी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।  उन्होंने यह भी बताया कि गंभीर रूप से घायल बच्चा अस्पताल में जीवन-मरण की लड़ाई लड़ है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मामूली कहासुनी का लिया बदला

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण घडीगांवकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “यह क्रूर घटना सोमवार रात करीब आठ बजे घटी। आरोपी ऑटो रिक्शा चालक संदीप पवार और बच्चे के पिता अतुल कोंधारे के बीच मामूली कहासुनी ने भयावह रूप ले लिया।” घडीगांवकर ने बताया, “लड़का विग्नेश एक खड़े हुए ऑटो रिक्शा में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी आरोपी ऑटो रिक्शा के पास आया और बच्चे को उसके पैरों से खींचकर बाहर निकाल लिया। फिर उसने बच्चे को उठाया और जमीन पर पटक दिया।”

बच्चे को आईसीयू में किया भर्ती

बच्चे को सिर में गंभीर चोटें आईं और उसे मीरा रोड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।  उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति बहुत गंभीर है। आरोपी पवार को बाद में गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (1) (हत्या का प्रयास) और अन्य धाराओं के साथ-साथ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना की जांच जारी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply