
Image Source : UNSPLASH/YOUTUBE – @SAMINAFOODSTORY
अगर आपका मन कुछ चटपटा और हेल्दी खाने का है, लेकिन आप चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते और गैस भी नहीं जलाना चाहते हैं तो आप झटपट फ्रूट चाट (How To Make Fruit Chaat) बना सकते हैं। कुछ चटपटा खाने के लिए झटपट बनने वाली फ्रूट चाट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। ताजे फलों से तैयार यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में जबरदस्त है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। खास बात ये है कि इसे बनाने में ना तो ज्यादा समय लगता है और ना ही किसी झंझट की जरूरत पड़ती है। एक बार आप इसे बना लेंगे, तो घर के सभी लोग इसकी रेसिपी जरूर पूछेंगे
फ्रूट चाट बनाने के लिए सामग्री: Ingredients For Making Fruit Chaat
मौसमी फल 2 कप कटे हुए (सेब, केला, अंगूर, अनार, पपीता, आम, तरबूज), चाट मसाला 1 छोटा चम्मच, नींबू का रस 1 से 2 चम्मच (स्वादानुसार), काला नमक स्वादानुसार, एक दो चम्मच गुड़ का पाउडर, पुदीना की पत्तियां
फ्रूट चाट बनाने की विधि: How To Make Fruit Chaat
पहला स्टेप: फ्रूट चाट बनाने के लिए सबसे पहले सभी फलों जैसे- सेब, केला, अंगूर, अनार, पपीता, आम और तरबूज को धोएं और सभी फलों को छोटे टुकड़ों में काट लें।
दूसरा स्टेप: अब, एक बड़े कटोरे में कटे हुए फल, चाट मसाला, काला नमक, नींबू का रस और गुड़ का पाउडर डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाले फलों पर अच्छी तरह लग जाएं।
तीसरा स्टेप: अब इसे फ्रिज में रखें और ठंडा होने के बाद इसे परोसें।
इन बातों का रखें ध्यान:
-
नमक हमेशा परोसने के ठीक पहले डालें, वरना फल पानी छोड़ सकते हैं।
-
खट्टे मीठे स्वाद के लिए आप इसमें संतरे का रस या इमली की चटनी भी मिला सकते हैं।



